फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Big Picture: कंटेस्टेंट की कहानी सुनकर रणवीर सिंह हुए भावुक, आंखें हुईं नम

Sun, 17 Oct 2021 09:43 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
द बिग पिक्चर - फोटो : कलर्स टीवी
रणवीर सिंह बॉलीवुड के वो सुपरस्टार हैं जिनकी एनर्जी के आगे बड़े-बड़े स्टार्स भी सिर झुकाते हैं। असल जिंदगी में उनका खुशमिजाज अंदाज उनके प्रशंसकों को खूब पसंद आता है। बॉलीवुड में अपने अभिनय का कमाल दिखाने के बाद अब रणवीर सिंह ने छोटे पर्दे पर रिएलिटी शो के द्वारा कदम रख दिया है। शो का आगाज काफी धमाकेदार रहा। रणवीर सिंह ने अपने प्रशंसकों को खूब एंटरटेन किया। लेकिन इसी के साथ एक कंटेस्टेंट की कहानी सुनने के बाद रणवीर सिंह की आंखे नम हो गईं।

रणवीर सिंह हुए भावुक

दूसरे ही एपिसोड में सबको हंसाने वाले रणवीर सिंह की आंखो में गोरखपुर के रहने वाले एक कंटेस्टेंट ने आंसू ला दिए। अभय सिंह की कहानी सुनकर रणवीर सिंह भी काफी भावुक हो गए। अभय ने बताया कि जब वो सिर्फ 12 साल के थे तो उस समय उन्होंने अपने पिता को खो दिया था। उन्होंने बताया कि उनके पिता की अंतिम इच्छा थी कि वो अपने परिवार की देखरेख करें। अपना बचपन किसी तरह से काटने के बाद उन्होंने स्कूल में पढ़ाना शुरू किया।
विज्ञापन

2 of 5
द बिग पिक्चर - फोटो : कलर्स टीवी
रणवीर सिंह की आंखो में छलके आंसू

अभय सिंह के बचपन के दिनों के बारे में सुनने के बाद रणवीर सिंह ने बहुत कोशिश की कि उनकी आंखो से आंसू न गिरे लेकिन वो अपने आंसू नहीं रोक पाए और रो पड़े। रणवीर ने वीडियो कॉल के जरिए कंटेस्टेंट की माता से भी बातचीत की। ऐसा पहली बार देखने को मिला जब रणवीर सिंह अपनी असल जिंदगी में सिर्फ भावुक ही नहीं हुए बल्कि आंखो में आंसू भी आ गए।
विज्ञापन

3 of 5
रणवीर सिंह- दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
रणवीर सिंह ने जताई इच्छा

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण की तरह बेबी गर्ल चाहिए। उन्होंने अपनी यह ख्वाहिश जाहिर कर दी है। रणवीर सिंह का साफ कहना है कि वह ऐसी बेटी चाहते हैं, जो कि दीपिका पादुकोण की तरह हो। रणवीर सिंह ने अपने शो द बिग पिक्चर के प्रोमो के दौरान कहा था कि जैसा आपको पता है कि मेरी शादी हो गई। अब 2-3 साल में बच्चे भी होंगे। 

4 of 5
‘द बिग पिक्चर’ में रणवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला मुंबई
टीवी पर मचा रहे हैं धमाल

दरअसल, रणवीर सिंह काफी दिनों से अपने टीवी डेब्यू शो 'द बिग पिक्चर' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस शो का पहला एपिसोड शनिवार को प्रसारित हुआ है। यह नया क्विज शो प्रतियोगियों के ज्ञान और दृश्य स्मृति का परीक्षण करता है और उन्हें 5 करोड़ रुपये जीतने का मौका देता है। यह शो अपने शानदार सेट और बिल्कुल नए प्रारूप के साथ दर्शकों के लिए हाजिर हो चुका है। पहले ही एपिसोड की शुरुआत सनसनीखेज प्रदर्शन के साथ हुई। अभिनेता रणवीर सिंह ने बताया कि कैसे तस्वीरें हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गई हैं। उन्होंने कहा कि मम्मी वीडियो कॉल पर डांट लगती है... गर्लफ्रेंड स्नैपचैट पर क्यूटनेस दिखाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
‘द बिग पिक्चर’ में रणवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला मुंबई
पहली बार किया इतना होमवर्क

रणवीर सिंह ने कहा, ‘हां, शायद पहली बार मैंने इतना होमवर्क किया। आपको शायद पता न हो लेकिन पढ़ाई के दौरान मैं सबसे ज्यादा होमवर्क से ही भागता था। मैंने कभी अपना होमवर्क नहीं किया। लेकिन, वह स्कूल था ये करियर है। यहां मैंने शो की शूटिंग से पहले जमकर तैयारी की। शो बनाने वालों के साथ घंटों इसका अभ्यास किया।
 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें