टीवी जगत का मशहूर शो बिग बॉस 15 धमाकेदार तैयारी के साथ शुरू हुआ और पहले दिन से दर्शकों को इस शो में मजा आ रहा है। हर बार दर्शकों को नए सीजन में ये जानने की इच्छा रहती है कि इस बार कौन कौन से सेलेब्स घर के सदस्य बनेंगे। इस सीजन के सभी कंटेस्टेंट्स का खुलासा हो चुका है। गौरतलब है कि बिग बॉस में पहले सिर्फ मनोरंजन जगत और राजनीति, फैशन या विवाद से जुड़े लोग ही शो का हिस्सा बनते थे लेकिन कई सीजन में भोजपुरी जगत के लोग भी देखने को मिले हैं।
इसलिए बिग बॉस 15 में शामिल नहीं हुई बिग बॉस 15
अब तक खेसारी लाल यादव, रवि किशन, अक्षरा सिंह, संभावना सेठ, मोनालिसा जैसे भोजपुरी सिनेमा के बड़े सितारे शो में अपना जलवा दिखा चुके हैं। इस बार मेकर्स रानी चटर्जी को बिग बॉस 15 में लाना चाहते थे लेकिन अभिनेत्री ने शो का ऑफर ठुकरा दिया। रानी के करोड़ों फैंस हैं और सभी उन्हें बिग बॉस के घर में देखना चाहते हैं लेकिन रानी ने इसका हिस्सा बनने से मना कर दिया और साथ ही इसकी वजह भी बताई।