'रामायण' (Ramayan) में 'सुग्रीव' का किरदार निभाने वाले श्याम सुंदर कलानी के निधन की खबर से टीवी इंडस्ट्री सहित 'रामायण' की पूरी स्टारकास्ट भी शोकाकुल है। इस खबर ने सभी को हिलाकर रख दिया है। यहां तक कि सोशल मीडिया पर भी यूजर्स अभिनेता के निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं। इस बीच श्याम सुंदर से जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आई है। कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के कारण अभिनेता की अस्थियां अभी तक प्रवाहित नहीं हुई हैं।