रामानंद सागर की 'रामायण' (Ramayan) के दोबारा शुरू होने के बाद सभी किरदार चर्चा में बने हुए हैं। हर कोई इन किरदारों की निजी जिंदगी के बारे में जानने के लिए उत्सुक है। राम, सीता, लक्ष्मण और रावण के अलावा एक और किरदार है जिसकी आवाज लोगों को खूब रास आई। इस किरदार का नाम जामवंत है।