फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

80 के दशक में ऐसे शूट होता था 'रामायण', देखें कैमरे के पीछे की तस्वीरें

Sun, 12 Apr 2020 01:32 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
ramayan - फोटो : social media
80 के दशक के सीरियल 'रामायण' की पॉपुलरिटी में कोई कमी नहीं आई है। आज के समय में जब तकनीक इतनी विकसित हो चुकी है तब भी रामानंद सागर के 'रामायण' का मुकाबला कोई नहीं कर सका है। उस जमाने में ना तो इतने अत्याधुनिक कैमरे होते थे और ना ही वीएफक्स। इसके बावजूद सीरियल से जुड़े सभी लोगों की मेहनत का ही नतीजा रहा कि उन्होंने हर सीन को जीवंत बना दिया। 'रामायण' की कुछ ऐसी ही तस्वीरें दिखाते हैं जो पर्दे के पीछे से ली गई हैं।
विज्ञापन

2 of 6
ramayan - फोटो : social media
'रामायण' की ज्यादातर शूटिंग रामानंद सागर के बंगले 'सागर विला' में हुई है। कुछ सीन आउटडोर हैं। जब शूटिंग बाहर होती थी तो वहां के थियेटर आर्टिस्ट और अन्य कलाकारों की मदद ली जाती थी।
विज्ञापन

3 of 6
ramayan - फोटो : social media
रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर ने एक बार बताया था कि 'रामायण' की शूटिंग के दौरान कई बार जूनियर कलाकारों की जरूरत पड़ती थी। ऐसे में गांव-गांव में जाकर ढोल नगाड़े के साथ एलान किया जाता था कि सीरियल के लिए कलाकारों की जरूरत है। फिर भर्ती की जाती थी।'

4 of 6
Ramayan - फोटो : file photo
'रामायण' की पॉपुलरिटी केवल देश में ही नहीं दुनियाभर में थी। इसे करीब 65 करोड़ से ज्यादा लोगों ने टीवी पर देखा था। 'रामायण' की शूटिंग लगातार करीब डेढ़ साल तक चली थी।
विज्ञापन

5 of 6
ramayan - फोटो : ramayan
सीरियल में राम का किरदार करने वाले अभिनेता अरुण गोविल ने 'रामायण' के दिनों की कई यादें शेयर की हैं। राम के रोल के लिए रामानंद सागर ने पहले उन्हें रिजेक्ट कर दिया था। अरुण गोविल ने कहा कि 'मुझे याद है मैं राम के किरदार के लिए ऑडीशन देने गया था लेकिन फेल हो गया। मुझे नहीं पता चला कि क्या हुआ था। राम के लुक के साथ मेरा फोटोशूट हुआ लेकिन मैं राम जैसा नहीं लग रहा था। तब मैंने अपने अपने लुक में एक स्माइल जोड़ दी और ये काम कर गया।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ramayan - फोटो : social media
सीता यानी दीपिका चिखलिया से रामानंद सागर ने कहा था, 'सीता ऐसी लगनी चाहिए कि स्क्रीन पर आए तो इंट्रोड्यूस ना करना पड़े। दर्शकों को ये बताना ना पड़े कि दो तीन लड़कियां चल रही हैं तो उनमें सीता कौन है। इस तरह चार-पांच स्क्रीन टेस्ट के बाद मेरा सेलेक्शन हुआ।' कई राउंड के बाद दीपिका चुनी गईं।

सोनू सूद ने दिखाई दरियादिली, हेल्थ वर्कर्स के लिए होटल खोलने के बाद रोजाना खिला रहे इतने लोगों को खाना
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें