राखी सावंत फैन क्लब
- फोटो : Social Media
राखी सावंत ने कहा कि जब फराह खान ने उनको फोन किया था तो वह होश खो बैठी थी। राखी ने बताया, एक दिन मुझे फराह खान मैडम के ऑफिस से फोन आया और उन्होंने मुझे शाहरुख खान के रेड चिलीज के ऑफिस में ऑडिशन के लिए बुलाया। यहां से मेरे लिए चीजें बदल गईं। राखी ने कहा कि जैसे ही मैंने फोन रखा, मैं होश खो बैठी। मेरी मां ने मुझे एक कटोरी दाल दी, तब जाकर मैं होश में आई और मैंने ऑडिशन की तैयारी शुरू कर दी।