फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह प्रवेश: नई नवेली दुल्हनिया को घर लाए राहुल वैद्य, परिवार ने दिल खोलकर किया दिशा परमार का स्वागत

Tue, 20 Jul 2021 01:28 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दिशा परमार - फोटो : instagram
राहुल वैद्य और दिशा परमार ने 16 जुलाई को हाल ही में मुंबई में शादी रचाई। दिशूल की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। राहुल और  दिशा ने अपने प्रशंसकों के लिए अपनी शादी की सभी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा किया। उनकी तस्वीरों को देखने के बाद ये साफ जाहिर था कि वो अपने इस समय के हर पल का पूरा-पूरा आनंद ले रहे हैं। राहुल वैद्य और दिशा परमार की शादी में शुमार होने के लिए अली गोनी, जैस्मिन भसीन, अर्जुन बिजलानी, अनुष्का सेन, मीका सहित कई सितारे पहुंचे थे।



राहुल अपनी दुल्हनिया को लाए घर

राहुल वैद्य और दिशा परमार की शादी की सभी रस्में हो चुकी हैं। मेहंदी से लेकर हल्दी और संगीत से लेकर रिसेप्शन तक सभी चीजे काफी धमाकेदार थी। अब शादी के सभी फंक्शन्स पूरे होने के बाद राहुल वैद्य अपनी दुल्हनिया दिशा परमार को घर लेकर आ गए हैं। राहुल के परिवार ने दिशा का जोरदार स्वागत किया। दिशा और राहुल की शादी की तस्वीरों के बाद अब दिशा के गृह प्रवेश की वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
विज्ञापन

2 of 5
दिशा परमार - फोटो : instagram
आरती उतारकर बहु का किया स्वागत

दिशा परमार और राहुल वैद्य का स्वागत उनके परिवार ने बहुत ही धूमधाम से किया। शादी के बाद पहली बार अपने ससुराल आई दिशा परमार को राहुल वैद्य की मां की तरफ से ढ़ेर सारा प्यार मिला। राहुल वैद्य के घर के दरवाजे के पूरे एरिया को फूलों से सजाया गया। राहुल वैद्य की मां ने दिशा परमार की आरती उतारी उसके बाद उन्होने अपने बेटे और दिशा की नजर भी उतारी। उन्होंने घर में बहु बनकर आई दिशा का दिल से स्वागत किया। इसके अलावा राहुल के घरवालों ने भी उनपर खूब फूल बरसाए। वैद्य हाउस में एंट्री लेते हुए दिशा काफी खुश नजर आईं।
 
विज्ञापन

3 of 5
दिशा परमार - फोटो : instagram
ट्रेडीशनल अवतार में लग रही थीं खूबसूरत

दिशा परमार ने अपनी शादी और सभी फंक्शन्स में जितने भी आउटफिट पहने वो उन सभी में गजब की खूबसूरत लग रही थीं। वैद्य घर में एंट्री करते हुए दिशा परमार लाल रंग के सलवार सूट, हाथों में चूड़ा पहने और माथे पर सिंदूर लगाए बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं, तो वही राहुल वैद्य इस खास मौके पर कैजुअल लुक में नजर आए।

4 of 5
बारात के साथ राहुल वैद्य - फोटो : सोशल मीडिया
शादी में दोस्तों ने लगाए चार चांद

बता दें कि दिशा परमार और राहुल वैद्य की शादी में शामिल होने के लिए उनके कई दोस्त पहुंचे थे। इस जोड़ी ने अपनी संगीत सेरेमनी का आयोजन किया था ताकि इनके सभी दोस्त एंजॉय कर सके। टीवी इंडस्ट्री के कई मशहूर चेहरों जैसे राखी सावंत, पवित्रा पुनिया, एजाज खान, विकास गुप्ता, विंदु दारा सिंह, सोनाली फोगाट, जैस्मिन भसीन सहित कई कलाकारों ने शादी अटेंड की। सभी ने इन दोनों की शादी में जमकर डांस किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राहुल वैद्य, दिशा परमार - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस के घर में किया था प्रपोज 

राहुल वैद्य ने टीवी अभिनेत्री दिशा परमार से अपने प्यार का इजहार बिग बॉस के घर मे रहकर नेशनल टेलीविजन पर किया था, जिसमें सभी घरवालों ने उनकी मदद की थीं । हालांकि दिशा के जवाब का राहुल वैद्य ने बिग बॉस के घर में लंबे समय तक इंतजार किया और आखिरकार दिशा ने राहुल वैद्य का हमसफर बनने के लिए हां कर दी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें