फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांस वीडियो: अपने रिसेप्शन में जमकर नाचे राहुल वैद्य और दिशा परमार, इन सितारों ने भी जमाया रंग

Sat, 17 Jul 2021 02:01 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
राहुल वैद्य फैन क्लब - फोटो : Instagram Post
राहुल वैद्य की जिंदगी मे फाइनली वो घड़ी आ गई है जब उनकी लेडी लव यानी की दिशा परमार हमेशा के लिए उनकी हो चुकी हैं। राहुल वैद्य और दिशा परमार ने बड़े ही धूमधाम से 16 जुलाई को पूरे रीति रिवाजो के साथ शादी रचाई। लाल रंग के लहंगे मे दिशा परमार बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं तो वही राहुल वैद्य भी शेरवानी मे जंच रहे थे। अपनी शादी के दौरान भी राहुल वैद्य ने दिशा के प्रति अपने प्यार को जाहिर करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इन दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। 

वेडिंग रिसेप्शन की वीडियो हुई वायरल

शादी के बाद दोनों का बहुत ही धूमधाम से वेडिंग रिसेप्शन हुआ जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो में दिशूल यानी दिशा और राहुल वैद्य की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। अपने वेडिंग रिसेप्शन के मौके पर ये जोड़ी डांस फ्लोर पर धूम मचाते हुए नजर आ रही है। शादी के बाद नए नवेली जोड़ी के इस वीडियो ने प्रशंसकों का दिल जीत लिया है। इस वीडियो को राहुल दिशा के एक फैन क्लब ने साझा किया है।
 

 
विज्ञापन

2 of 6
राहुल वैद्य फैन क्लब - फोटो : Instagram
बॉलीवुड के रोमांटिक गानों पर किया डांस

दिशा परमार और राहुल वैद्य अपने वेडिंग रिसेप्शन के मौके पर बॉलीवुड के रोमांटिक गानों पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं । एक-दूसरे में खोए हुए राहुल और दिशा की ये वीडियोज प्रशंसकों को बहुत ही पसंद आ रही है । वीडियों मे दिशा और राहुल एक दूसरे का हाथ थामें हुए डांस कर रहे हैं। इस न्यूलीवेड कपल के चेहरे पर उनकी शादी की खुशी साफ झलक रही है।
 
विज्ञापन

3 of 6
दिशूल फैन क्लब - फोटो : Instagram
शानदार लुक में दिखे दिशा-राहुल

अपने वेडिंग रिसेप्शन के मौके पर दिशा परमार और राहुल वैद्य बहुत ही शानदार लुक मे नजर आए। राहुल वैद्य ने इस खास मौके पर जहां ब्लैक एंड व्हाइट रंग का फॉर्मल वेडिंग सूट पहना तो वहीं दिशा भी डॉली जे कलेक्शन की साड़ी मे गजब की खूबसूरत लग रही थीं। हाथों में चूड़ा पहने, राहुल के नाम की मेहंदी लगाए और शिमरी ड्रेस में दिशा परमार की खूबसूरती देखने लायक थी। जबसे राहुल वैद्य ने दिशा से अपने प्यार का इजहार किया था तबसे प्रशंसक इनकी जोड़ी को खूब प्यार दे रहे हैं।  
 

4 of 6
दिशूल फैन क्लब - फोटो : Instagram
सैंडल उतार दिशा ने डांस करने के लिए पहने शूज

दिशा परमार और राहुल वैद्य ने स्टेज पर काफी धमाल मचाया । रोमांस के साथ-साथ मंच पर इन दोनों का हॉलीवुड के गानों पर स्वैग भी देखने को मिला। राहुल वैद्य दिशा के साथ कदम से कदम मिलाते हुए उनके डांस स्टेप्स को मैच करते हुए दिखें। दिशा ने भी अपने रिसेप्शन पर खुलकर डांस करने के लिए अपनी सैंडल उतारकर अपनी शिमरी साड़ी के साथ शूज पहन लिए और स्टेज पर अपना जमकर अपना स्वैग दिखाया । इसके अलावा इन दोनों ने अपने वेडिंग रिसेप्शन पर केक कटिंग भी की । इनके फंक्शन की हर वीडियो खूब वायरल हो रही है।
 
 
विज्ञापन

5 of 6
विशाल अदित्य सिंह, अनुष्का सेन - फोटो : Instagram
रिसेप्शन मे पहुंची खतरों के खिलाड़ी की टीम

दिशूल के रिसेप्शन के मौके पर खतरों के खिलाड़ी की टीम का रीयूनियन देखने को मिला। राहुल और दिशा की खुशी मे शामिल होने के लिए अर्जुन बिजलानी, सना मकबूल खान, अनुष्का सेन और विशाल अदित्य सिंह और श्वेता तिवारी सहित कई सितारे पहुंचे। इन सभी सितारों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस ग्रैंड रिसेप्शन की झलक साझा की । अली गोनी और जैसमीन ने कुछ मजेदार वीडियो डाली तो वही कई कलाकारों ने इस कपल को बधाई दी और रिसेप्शन में जमकर मस्ती की। इस मौके पर राहुल वैद्य के खास दोस्त और सिंगर मीका सिंह और शारीब तोषी ने एक कॉन्सर्ट का आयोजन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दिशूल फैन क्लब - फोटो : Instagram
नेशनल टेलिविजन पर किया था प्रपोज

राहुल वैद्य ने टीवी अभिनेत्री दिशा परमार से अपने प्यार का इजहार बिग बॉस के घर मे रहकर नेशनल टेलीविजन पर किया था, जिसमें सभी घरवालों ने उनकी मदद की थीं । हालांकि दिशा के जवाब का राहुल वैद्य ने बिग बॉस के घर में लंबे समय तक इंतजार किया और आखिरकार दिशा ने राहुल वैद्य का हमसफर बनने के लिए हां कर दी ।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें