पूजा बनर्जी, कुणाल वर्मा
- फोटो : Social Media
अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में बात करते हुए पूजा बनर्जी ने कहा, 'कुणाल और मैं हमारे जीवन के इस नए और खूबसूरत पल को लेकर बहुत उत्साहित हैं। मैं इस वक्त काफी खुश हूं और अपने निजी समय का आनंद ले रही हूं। अप्रैल से मैं अपने अपार्टमेंट से बाहर नहीं गई हूं।' पूजा बनर्जी ने पति कुणाल के बारे में बात करते हुए कहा, 'हम करीब एक दशक से रिलेशनशिप में हैं, लेकिन शादी के बाद वह बहुत अलग हैं। वह काफी सपोर्ट और प्यार करते हैं। जब वह बॉयफ्रेंड थे तब से ज्यादा अब मेरा ख्याल रखते हैं।'