फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OMG! धाकड़ प्रोड्यूसर रश्मि शर्मा के इस सीरियल की समय से पहले ही विदाई, कलाकारों को जानकारी तक नहीं

Sat, 09 Jan 2021 09:39 PM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
रश्मि शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
बेहद खराब टीआरपी की वजह से टीवी का एक और धारावाहिक दर्शकों को अलविदा कहने के लिए तैयार है। और वह धारावाहिक है 'लॉकडाउन की लव स्टोरी'। देश में कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के खत्म होने के बाद टीवी पर शुरू हुए इस धारावाहिक को दर्शक नसीब नहीं हो रहे। इसलिए, निर्माताओं ने इस शो को बंद करने का फैसला कर लिया है। हालांकि, इस बारे में अभी निर्माताओं ने चुप्पी साधी है और यहां तक कि फिलहाल उन्होंने शो के कलाकारों को भी इसके बंद होने के बारे में नहीं बताया।
विज्ञापन

2 of 5
लॉकडाउन की लव स्टोरी - फोटो : फाइल
अमर उजाला को धारावाहिक 'लॉकडाउन की लव स्टोरी' के करीबी सूत्रों ने जानकारी दी है कि इस धारावाहिक की शूटिंग तीन चार दिन पहले से बी बंद हो चुकी है। इस धारावाहिक को अपने देर रात के समय की वजह से बहुत अच्छी टीआरपी नहीं मिल रही थी। इस चक्कर में चैनल ने इसे जल्द से जल्द बंद करने का फैसला कर लिया। कुछ कहानी का भी असर शो पर पड़ा है जो दर्शकों को आकर्षित करने में नाकामयाब रही। अब इस धारावाहिक की जगह चैनल पर जल्द शुरू होगा नया धारावाहिक 'पंड्या स्टोर' जिसमें किंशुक महाजन और शाइनी दोषी मुख्य भूमिकाओं में होंगे।
विज्ञापन

3 of 5
सना सैयद - फोटो : फाइल
धारावाहिक 'लॉकडाउन की लव स्टोरी' में सोनम गोयल का किरदार निभा रहीं अभिनेत्री सना सैयद ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि दूसरे लोगों की तरह उन्हें भी सुनने में आ रहा है कि यह शो बंद होने वाला है लेकिन इसके बारे में अब तक उन्हें निर्माताओं ने कोई सूचना नहीं दी है। सना कहती हैं कि पिछले कुछ हफ्तों से उनके शो की टीआरपी बहुत अच्छी नहीं है जो दर्शकों को खींचने में कामयाब रहे। पिछले कुछ हफ्तों में कहानी बहुत बदल गई है। सना कहती हैं कि यह शो अब वह नहीं रहा जिसको देखकर उन्होंने इसमें काम करने का फैसला लिया था।

4 of 5
लॉकडाउन की लव स्टोरी - फोटो : फाइल
सना ने कहा, 'हमारा शो दो अलग-अलग संस्कृतियों को प्रेम करने वाले परिवारों की कहानी थी। लेकिन, अब धीरे-धीरे शो की विचारधारा बिल्कुल बदल चुकी है। शुरुआत में भी शो की टीआरपी बहुत अच्छी नहीं आई थी। इस चक्कर में शायद निर्माता ने सोचा होगा कि अब इसकी कहानी को बदल देना चाहिए। शो की कहानी को कई बार बदला जा चुका है। अगर यह कहें कि इस धारावाहिक की कहानी हर हफ्ते बदली है तो भी कहना गलत नहीं होगा। लेकिन, टीआरपी फिर भी ठीक से नहीं आई। मुझे बहुत दुख होगा अगर निर्माता हमें बिना बताए इस शो को बंद कर दें।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लॉकडाउन की लव स्टोरी - फोटो : फाइल
सना का कहना है कि अगर निर्माताओं को यह धारावाहिक 'लॉकडाउन की लव स्टोरी' बंद करना है तो वह कम से कम कलाकारों को कुछ समय पहले बताएं जिससे कि वह अपना कहीं और काम तलाश लें। धारावाहिक की निर्माता रश्मि शर्मा का टीवी चैनलों में अब तक काफी दबदबा रहा है, लेकिन उनका भी शो समय से पहले बंद होना टीवी इंडस्ट्री के लिए हैरानी की बात है। रश्मि से फोन पर इस बारे संपर्क करने की कोशिश भी की लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

Kalki Koechlin Birthday: अनुराग कश्यप संग तलाक के बाद ब्वॉयफ्रेंड की बेटी को दिया जन्म, ऐसी है कल्कि की जिंदगी

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें