प्रिटी तलरेजा
- फोटो : instagram/iampreityy
प्रिटी ने सोशल मीडिया पर घरेलू हिंसा को लेकर कई ट्वीट्स किए। वह पहले भी मुंबई पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंची थीं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उन्होंने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और पीएमओ को टैग कर अपनी आपबीती कही। इस केस मे ताजा जानकारी ये है कि अब खड़कपाड़ा कल्याण पुलिस ने प्रिटी की शिकायत पर पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।