डांस रियलिटी शो ‘सुपर डांसर-चैप्टर 4’ के अगले महीने होने वाले फिनाले का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। अब से लेकर फिनाले तक इस शो में मनोरंजन जगत की कुछ मशहूर हस्तियां अपने जलवों से शो में चार चांद लगाने वाली हैं। अपनी खूबसूरती, अपने अभिनय और अपनी अदाओं से जो सदाबहार अभिनेत्रियां इस सप्ताहांत इस शो में धमाल मचाने वाली हैं, उनमें शामिल हैं, पूनम ढिल्लों, पद्मिनी कोल्हापुरे और हेमा मालिनी।