करिश्मा तन्ना, इशिता दत्ता सेठ
- फोटो : Instagram
टीवी के अन्य कलाकारों से भी मिला सहयोग
इस खबर ने पूरी टेलीविजन इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया है। इस बात पर कोई यकीन नहीं कर पा रहा था कि पर्ल ऐसी हरकत कर सकते हैं। इस मामले में पर्ल वी पुरी को टेलीविजन के कलाकारों से भी पूरा सहयोग मिला और अनीता हसनंदानी, अर्जुन बिजलानी, निया शर्मा, क्रिस्टल डिसूजा, रिद्धिमा पंडित, इशिता दत्ता सहित कई कलाकारों ने सोशल मीडिया पर इस अभिनेता के साथ तस्वीर साझा की और उनका सहयोग किया। कथित तौर पर पर्ल की गर्लफ्रेंड मानी जाने वाली करिश्मा तन्ना ने तो ये पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा कि उन्हें जमानत मिल गई है।