जीनत अमान
- फोटो : sonytvofficial/instagram
जीनत अमान आगे कहती हैं, 'मेरे करियर के शुरुआती दौर में मुझे भी ऐसे झेलना पड़ा था। मेरे खिलाफ क्या क्या नहीं लिखते थे। उस वक्त सोशल मीडिया नहीं था लेकिन अखबार आते थे। मैं पढ़ती थी और अपने आप से पूछती थी कि ये किसके बारे में लिख रहे हैं। उसमें एक कतरा भी सच्चाई का नहीं था।' बता दें, शो को लेकर विवाद काफी दिनों से चल रहा है। इसके पहले गायक किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार ने कंटेस्टेंट्स के गानों पर सवाल खड़े किए थे। उसी वक्त से शो विवादों में घिरा हुआ है।