फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पवित्र रिश्ता' के 11 साल पूरे होने पर एकता कपूर ने किया खुलासा, सुशांत सिंह राजपूत की 'मुस्कुराहट' पर खेला था दांव

Tue, 02 Jun 2020 10:16 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
एकता कपूर, पवित्र रिश्ता - फोटो : Social Media
एकता कपूर टेलीविजन की 'क्वीन' कहलाती हैं। उन्होंने 90 के दशक से आज तक जितने धारावाहिक दिए हैं उनकी गिनती नहीं है। आज से 11 साल पहले एकता कपूर का एक धारावाहिक जीटीवी पर प्रसारित हुआ था। इस धारावाहिक को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। ये धारावाहिक था 'पवित्र रिश्ता'। इस धारावाहिक को अब 11 साल पूरे हो गए हैं। ऐसे में एकता कपूर ने इसे एक बार फिर से याद किया है।
विज्ञापन

2 of 5
pavitra rishta
अपने शो के 11 साल पूरे होने पर एकता कपूर भी बेहद खुश हैं। एकता ने अपनी खुशी को फैंस के साथ भी साझा किया है। इस खास मौके पर एकता ने इस धारावाहिक के एक वीडियो को साझा किया है। जिसके साथ उन्होंने ये भी बताया है कि इस धारावाहिक के मुख्य किरदार मानव के लिए उन्होंने किस तरह से कास्टिंग की थी।
विज्ञापन

3 of 5
ekta kapoor - फोटो : Social Media
एकता ने जो वीडियो साझा किया है उसमें मानव के रूप में सुशांत सिंह राजपूत और अर्चना के रूप में अंकिता लोखंडे की गजब की केमिस्ट्री दिखाई दे रही है। इस वीडियो के साथ कैप्शन में एकता ने सुशांत सिंह राजपूत से जुड़ा एक राज खोला है। एकता ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, '50 में से 35 स्लॉट होने के बाद भी हम टॉप 50 से बाहर थे। तमिल सीरियल Thirumathi Selvam पर बेस्ड ये शो हमारे लिए बड़ा मौका था, जो कि हमें जीटीवी ने दिया था।'
 

4 of 5
Sushant Singh Rajput
आगे एकता लिखती हैं, 'हम एक ऐसे लड़के को लीड रोल में कास्ट करना चाहते थे जो हमारे दूसरे शो में सेकंड लीड कर रहा था। जीटीवी की क्रिएटिव टीम इस बात पर अड़ी थी कि वो लड़का रोल में नहीं जम रहा। हमने उन्हें मनाया कि उस लड़के की मुस्कुराहट करोड़ों लोगों का दिल जीतेगी और सुशांत सिंह राजपूत ने ऐसा ही किया।' इस धारावाहिक में अर्चना और मानव के किरदार को खूब पसंद किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पवित्र रिश्ता - फोटो : Social Media
पवित्र रिश्ता धारावाहिक साल 2009 में जीटीवी पर प्रसारित किया गया था। उस समय ये शो टीआरपी में टॉप पर रहता था। सीरियल में अर्चना और मानव की कहानी दिखाई गई थी। उन दोनों के बीच का पवित्र रिश्ता और जीवन में आए उतार चढ़ाव की कहानी। धारावाहिक में अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत मुख्य किरदार में थे। हालांकि सुशांत ने बाद में बॉलीवुड में एंट्री के लिए धारावाहिक को अलविदा कह दिया था। उनकी जगह हितेन तेजवानी ने ली। तो वहीं अंकिता लोखंडे धारावाहिक के अंत तक इससे जुड़ी रही थीं।

पढ़ें: दुबई के बाद अब यहां भी लॉकडाउन के बाद खुले सिनेमाघर, दर्शकों को लुभाने के लिए चलाई जा रही यह स्कीम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें