फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करियर के शुरुआती दिनों में दिशा पाटनी को डेट करते थे पार्थ समथान, इस शख्स की वजह से टूट गया था रिश्ता

Thu, 11 Mar 2021 01:25 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पार्थ समथान - फोटो : सोशल मीडिया
सीरियल 'कसौटी जिंदगी के' में अनुराग बसु का किरदार निभाने वाले अभिनेता पार्थ समथान आज अपना 30वां जन्मदिन मना रहे हैं। यूं तो पार्थ का नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जोड़ा जाता है लेकिन वो कभी खुलकर अपनी निजी जिंदगी के बारे में नहीं बताते हैं। कसौटी जिंदगी के सीरियल के दौरान पार्थ का नाम उनकी को-स्टार एरिका फर्नांडिस के साथ जोड़ा गया था। इतना ही नहीं उनका नाम एक मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री से भी जोड़ा जा चुका है। आइए जन्मिदन के खास मौके पर जानते हैं उनसे जुड़े कुछ रोचक किस्सों के बारें में....
विज्ञापन

2 of 5
पार्थ समथान, एरिका फर्नांडिस - फोटो : सोशल मीडिया
पार्थ समथान टीवी के उन सितारों में से एक हैं जिनकी फैन फालोइंग जबरदस्त है। बता दें कि पार्थ का नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जोड़ा गया है। जी हां यहां उनकी को-स्टार एरिका फर्नांडिस की बात हो रही है। शो के दौरान दोनों के अफेयर की चर्चा खूब जोरो शोरों से होती थीं। लेकिन दोनों ने ही कभी अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात नहीं की। इसके अलावा पार्थ एक मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री को भी डेट कर चुके हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
पार्थ समथान, दिशा पाटनी, विकास गुप्ता - फोटो : Social Media
बता दें कि, पार्थ बॉलीवुड के एक्शन किंग टाइगर श्रॉफ की गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी को डेट कर चुके हैं। दोनों करीब एक साल तक एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहे। लेकिन उसके बाद दोनों के बीच किसी तीसरे ने जगह ले ली जिसकी वजह से दोनों का ब्रेकअप हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पार्थ समथान उस समय टीवी प्रोड्यूसर विकास गुप्ता के साथ रिलेशनशिप में थे। एकता कपूर ने भी एक बार यह माना था कि विकास और पार्थ एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि पार्थ हमेशा इस बात से इनकार करते रहे हैं।

4 of 5
पार्थ समथान - फोटो : सोशल मीडिया
कुछ समय पहले पार्थ कोरोना की चपेट में भी आ गए थे। हालांकि ठीक हो जाने के बाद अपने फैंस को उन्होंने खुद यह खुशखबरी दी थी कि वो बिल्कुल ठीक हो चुके हैं। साथ ही पार्थ ने यह भी खुलासा किया था कि कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आ जाने के बाद उन्हें पैनिक अटैक आया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पार्थ समथान - फोटो : सोशल मीडिया
करियर की बात करें तो पार्थ समथान छोटे पर्दे के सीरियल 'प्यार तूने क्या किया', 'कसौटी जिंदगी के' और 'ये है आशिकी' में नजर आ चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने वेब शो 'कैसी ये यारियां 3' और 'कहने को हम सफर हैं 2' में भी काम किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें