फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घमंड नहीं, इस वजह से रुबीना दिलैक ने एयरपोर्ट पर पैपराजी को किया था इग्नोर, अभिनेत्री ने तोड़ी चुप्पी

Thu, 11 Mar 2021 12:21 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रुबीना दिलैक - फोटो : Instagram
बिग बॉस 14 की विनर और टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री रुबीना दिलैक दिनों बेहद बिजी हैं। बीते दिनों रुबीना दिलैक ने मुंबई एयरपोर्ट पर पैपराजी को इगनोर किया, जिसका वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया गया था। अब, इस पूरे मामले पर अब रुबीना ने चुप्पी तोड़ दी है। 
विज्ञापन

2 of 5
रुबीना दिलैक - फोटो : बिग बॉस 14
उन्होंने कहा कि जो वीडियो वायरल हुआ, उससे ठीक पहले उन्हें अपनी बुआ की मौत की खबर मिली थी और वे शॉक में थीं। इस चैट को उनके एक फैन ने सोशल मीडिया पर साझा किया है। इसमें वह कहती हैं, 'सभी जानते हैं कि मैं चंडीगढ़ में शूटिंग कर रही थी। वहां मेरे परिवार के लोग रहते हैं। मेरे पिता की बहनें और भाई चंडीगढ़ में हैं।'
विज्ञापन

3 of 5
रुबीना दिलैक - फोटो : Instagram: @rubinadilaik
उन्होंने आगे कहा, 'जब मैं बिग बॉस के घर में थी, तब जनवरी में मेरी एक बुआ की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मेरे परिवार ने मुझे इस बारे में नहीं बताया था। जब मैंने शो जीत लिया, तब भी मेरे परिवार ने ये बात मुझसे छिपाए रखी। मेरी दादी नहीं चाहती थीं कि मैं दुख के सागर में डूब जाऊं।'

4 of 5
रुबीना दिलैक - फोटो : instagram/rubinadilaik
बता दें कि बीते दिनों विरल भियानी ने एक वीडियो साझा किया, जिसमें रुबीना एयरपोर्ट से बाहर जाती दिख रही हैं। उस वक्त पैपराजी रुबीना से कुछ बोलने के कहते हैं, लेकिन रुबीना कोई जवाब नहीं देती हैं। उनके इस प्रतिक्रिया से फैंस काफी नाराज हो गए हैं। उनका मानना है कि बिग बॉस का खिताब जीतने के बाद से रुबीना के अंदर घमंड  आ गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रुबीना दिलैक - फोटो : Instagram
वीडियो में दिख रहा है कि पैपराजी कहते हैं, 'रुबीना जी बधाई हो, पहली बार आप एयरपोर्ट पर नजर आईं बिग बॉस 14 का खिताब जीतने के बाद..रुबीना जी , मैम कुछ बोलिए...मैम नाराज है क्या? पैपराजी लगातार रुबीना से विनती करते हैं कि वो वो कुछ बोलें, लेकिन रुबीना कोई जवाब नहीं देती हैं।  पैपराजी के प्रति उनका ये व्यवहार लोगों को पसंद नहीं आया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें