फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palak Sidhwani: मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ रहा असर, तारक मेहता की सोनू ने कानूनी नोटिस की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

Sun, 15 Sep 2024 05:18 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पलक सिधवानी - फोटो : इंस्टाग्राम
बीते दिन शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में सोनू के किरदार में नजर आने वालीं अभिनेत्री पलक सिधवानी को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आई। रिपोर्ट हैं कि नीला फिल्म प्रोडक्शंस अभिनेत्री को कानूनी नोटिस जारी करने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि पलक ने कॉन्ट्रैक्ट के महत्वपूर्ण धाराओं का उलंघन किया है। वहीं, अब इन रिपोर्ट्स पर खुद अभिनेत्री ने चुप्पी तोड़ी है और अपना पक्ष साफ करती नजर आई हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
पलक सिधवानी - फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें थीं कि पलक सिधवानी ने कॉन्ट्रैक्ट की महत्वपूर्ण शर्तों का उल्लंघन किया। इस कारण शो, उनके किरदार और प्रचारण मंच को काफी नुकसान पहुंचा। दावा यह भी किया गया कि कानूनी नोटिस पलक सिधवानी के कॉन्ट्रैक्ट के अनुसार बिना तीसरे पक्ष के सपोर्ट और उपस्थिति से संबंधित हो सकता है। ऐसे में कयास लगाया जाने लगा कि पलक जल्द ही कानूनी पचड़े में फंस सकती हैं। वहीं, अब पलक ने इन रिपोर्ट्स को महज अफवाह करार दिया है। 
विज्ञापन

3 of 5
पलक सिधवानी - फोटो : इंस्टाग्राम
पलक ने मनी कंट्रोल डॉट कॉम को दिए इंटरव्यू में साफ किया कि उन्हें कोई कानूनी नोटिस नहीं मिला है। उन्होंने कहा, 'यह अफवाह है, मैंने कोई कॉन्ट्रैक्ट नहीं तोड़ा है। कल शो की शूटिंग है, मेरी सात बजे की शिफ्ट है। साथ ही मुझे कोई कानूनी नोटिस नहीं मिला है।' जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने निर्माता के साथ इस खबर के बारे में बात की, तो उन्होंने कहा, 'मैंने उन्हें उस झूठी खबर के बारे में बताया जो कल रात से फैल रही है और उन्हें बताया कि यह मेरे मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर रही है, जबकि मैं हमारे शो के लिए बैक-टू-बैक शूटिंग कर रही हूं।'

Saiee Manjrekar: बिना शर्त की दोस्ती निभाते हैं सलमान खान और महेश मांजरेकर, सई ने किया खुलासा

4 of 5
पलक सिधवानी - फोटो : इंस्टाग्राम
पलक सिधवानी ने अपनी बात में जोड़ा, 'मैंने उनसे जल्द से जल्द इस पर गौर करने और गलतफहमी दूर करने का अनुरोध किया। मैं पता लगाने की कोशिश कर रही हूं। यह वाकई तनावपूर्ण है लेकिन सच्चाई सामने आ जाएगी। मैं इस बारे में आगे बात करना चाहती हूं, लेकिन पहले निर्माता या उसकी लीगल टीम से बात करना चाहती हूं। सोमवार को वे मुझसे मिलेंगे।'

Mahira Khan: बेटे के जन्मदिन पर माहिरा खान ने साझा की एक खास पोस्ट, दुनिया के सभी बच्चों के लिए मांगी दुआ
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पलक सिधवानी - फोटो : इंस्टाग्राम
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में चार साल पहले शामिल हुईं पलक ने निधि भानुशाली की जगह सोनू भिड़े की भूमिका निभाई। तब से, वह प्रशंसकों की पसंदीदा बन गई हैं और उन्होंने दर्शकों के साथ एक मजबूत संबंध बनाया है। वहीं, भारतीय टेलीविजन इतिहास में सबसे लंबे समय तक चलने वाले शो में से एक 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने हाल ही में 16 साल पूरे किए। शो के कलाकारों और क्रू ने इस उपलब्धि का जश्न बहुत धूमधाम से मनाया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें