फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: महेश मांजरेकर की मेजबानी से खुश हुए लोग, मेकर्स को सलमान खान को रिप्लेस करने की दी सलाह

Mon, 22 Nov 2021 07:16 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)
बिग बॉस 15 का ये वीकेंड का वार बहुत ही धमाकेदार रहा है। इस सप्ताह के अंत पर सलमान खान ने घरवालों के सामने कई चौंकाने वाले खुलासे किए है। वीकेंड पर इस हफ्ते सलमान खान के साथ-साथ महेश मांजरेकर भी मौजूद थे, जहां उन्होंने घरवालों को उनके बारे में बताते हुए उनकी गलतफहमी दूर की। लेकिन महेश मांजरेकर ने अपनी होस्टिंग से अगर किसी का दिल सबसे अधिक जीता तो वो थे उनके दर्शक। जिस तरह से अभिनेता ने घरवालों की क्लास लगाई वो महेश मांजरेकर को काफी पसंद आई।

महेश मांजरेकर को होस्ट बनाने की दी सलाह

महेश मांजरेकर पिछले तीन साल से बिग बॉस मराठी होस्ट कर रहे हैं, ऐसे में सोशल मीडिया पर कुछ लोग उन्हें सबसे बेहतरीन और न्याय करने वाला होस्ट बताते हुए नजर आए। कुछ ट्रोल्स ने तो मेकर्स से ये तक कह दिया कि वो सलमान खान की जगह महेश मांजरेकर से ही बिग बॉस हिन्दी की मेजबानी भी करवाएं। सोशल मीडिया पर लोग लगातार अभिनेता की तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर हुई जमकर तारीफ

महेश मांजरेकर की मेजबानी की तारीफ करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘कल के एपिसोड में सबसे अच्छा था जब घरवालों के प्रति उन्होंने खुलकर अपनी राय रखी’। तो वही दूसरे यूजर ने सलमान खान पर निशाना साधते हुए लिखा, ‘क्या उन्होंने सच में..मजाक तो नहीं, लगता है महेश मांजरेकर ने थोड़ा समझाया है कि होस्ट कैसे होते हैं’।
विज्ञापन

3 of 5
महेश मांजरेकर, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान को हटाकर महेश मांजरेकर को लाने की कही बात

अन्य यूजर ने लिखा, ‘कल का एपिसोड देखने के बाद मुझे ऐसा लगता है कि कलर्स वालों को एक दरख्वास्त भेजूं और उसमें लिखूं कि महेश मांजरेकर को हिन्दी बिग बॉस का होस्ट बना दें’। मेरे दिल में सलमान खान सर के खिलाफ कुछ नहीं है, लेकिन मुझे महेश मांजरेकर बतौर होस्ट बहुत ही अच्छे लगें’। किसी ने लिखा, ‘किस-किस को ये महसूस होता है कि महेश मांजरेकर सलमान खान से बहुत अच्छे और निष्पक्ष होस्ट हैं।

4 of 5
महेश मांजरेकर - फोटो : सोशल मीडिया
घरवालों को दिखाया था मिरर

हर वीकेंड के वार पर घरवाले एक-दूसरे पर निशाना साधते हैं, लेकिन इस बार महेश मांजरेकर ने घरवालों की गलतफहमी के गुब्बारें फोड़े। विशाल पर निशाना साधते हुए कहा कि तुम्हें लगता है कि तुम बहुत अच्छी स्ट्रेटेजी बनाते हो, लेकिन ऐसा नहीं है। तो वहीं करण कुंद्रा से तेजस्वी के सामने खुलकर अपने दिल की बात रखने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
बिग बॉस में हुई दो वाइल्ड कार्ड एंट्री

वीकेंड के वार पर महेश मांजरेकर ने घर में दो वाइल्ड कार्ड की एंट्री भी करवाई। सलमान खान ने घरवालों को हैरान करते हुए खुलासा किया था कि 48 घंटे में बिग बॉस के घर में सिर्फ पांच कंटेस्टेंट ही बचेंगे। मीडिया वालों ने भी घरवालों की काफी पोल खोल की थी तो वहीं रश्मि देसाई और देवोलीना घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री के रूप में पहुंचीं।
 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें