अयोध्या धाम में बने नए एयरपोर्ट की वजह से इन दिनों देश-विदेश से प्रभु श्रीराम का दर्शन करने वालों की तादाद दिनों दिन बढ़ती जा रही है। हालांकि, इस एयरपोर्ट पर मच्छरों की भरमार है और यहां का वातानुकूलन भी सही नहीं है, लेकिन उससे पहले इस एयरपोर्ट तक पहुंचना भी किसी चुनौती जैसा ही है। अयोध्या के लिए सोमवार को मुंबई से उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट में एक ब्राह्मण अभिनेता को विमान परिचारिकाओं ने बिना बताए मांसाहारी नाश्ता परोस दिया है। इस मुद्दे को लेकर विमान परिचारिका की अभिनेता की टीम के साथ गरमागरम बहस भी हुई।