फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TV Actresses: टीवी की इन मशहूर अभिनेत्रियों ने अब तक नहीं की शादी, लिस्ट देखकर रह जाएंगे हैरान

Thu, 04 Apr 2024 11:05 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
छोटे पर्दे की अभिनेत्रियां - फोटो : अमर उजाला
छोटे पर्दे की अभिनेत्रियों लोकप्रियता के मामले में फिल्मों की हीरोइनों से पीछे नहीं है। टीवी बहुत सी एक्ट्रेस ने अपनी अदाकारी के दम पर घर-घर में खास पहचान बनाई है। संस्कारी बहुओं का रोल निभाकर शोहरत की बुलंदियों तक पहुंचने वाली इन अभिनेत्रियों में से कई ऐसी भी हैं जो असल जीवन में अविवाहित हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में...
Kareena Kapoor: फोटोशॉप करने पर खूब ट्रोल हुईं करीना कपूर, लोग बोले-उम्र क्यों छुपाना, किसे बेवकूफ बना रही हैं
विज्ञापन

2 of 5
शिल्पा शिंदे - फोटो : इंस्टाग्राम
शिल्पा शिंदे
इस लिस्ट में पहला नाम भाभीजी घर पर हैं फेम अभिनेत्री शिल्पा शिंदे का है। वे छोटे पर्दे की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं। 40 के पार जा चुकी शिल्पा अब तक अविवाहित हैं। अभिनेत्री की सगाई रोमित राज से हुई थी, लेकिन बाद में दोनों ने अपनी राहें जुदा कर लीं।
विज्ञापन

3 of 5
हिना खान - फोटो : इंस्टाग्राम
हिना खान
धारावाहिक ये रिश्ता क्या कहलाता है से हिना खान ने घर-घर में खास पहचान बनाई। इस सीरियल में वे संस्कारी बहू के रूप में नजर आई थीं। हालांकि, असल जीवन में उन्होंने अब तक शादी नहीं की है। हिना काफी समय से रॉकी जायसवाल के साथ रिलेशनशिप में हैं।

4 of 5
साक्षी तंवर - फोटो : सोशल मीडिया
साक्षी तंवर
टीवी सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं में अपनी अदाकारी से लोगों का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस साक्षी तंवर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। वे अब तक कई धारावाहिकों, फिल्मों और वेब सीरीज में काम कर चुकी हैं। उन्होंने एक बेटी को गोद लिया है और सिंगल पेरेंट के तौर पर उसका पालन-पोषण कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नेहा मेहता - फोटो : इंस्टाग्राम
नेहा मेहता
नेहा मेहता को तारक मेहता का उलटा चश्मा की वजह से खूब लोकप्रियता हासिल हुई। इस सीरियल में उन्होंने अंजलि का किरदार निभाया था। उनके रोल को काफी पसंद किया गया था। साल 1973 में जन्मी नेहा ने अब तक शादी नहीं की है।
No Entry 2: नो एंट्री 2 में हुई इन तीन दमदार अभिनेत्रियों की एंट्री, वरुण, अर्जुन और दिलजीत संग मचाएंगी धमाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें