बिग बॉस 14 फेम एक्ट्रेस निक्की तंबोली ने काफी तेजी से पॉपुलैरिटी हासिल की है। इस रियलिटी शो में बेशक निक्की को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था। लोगों को उनके बाद करने का तरीका कुछ ज्यादा खास पसंद नहीं आया था, जिस वजह से सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उन्हें खूब ट्रोल किया था। लेकिन इसके बावजूद एक पक्ष ऐसा भी है, जो निक्की के बिंदास अंदाज को पसंद करता है। ऐसे में आज के समय में लाखों लोग निक्की तंबोली को सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं।
हाल ही में, निक्की तंबोली ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया है। इस इंटरव्यू में निक्की ने अपने पजेसिव बॉयफ्रेंड के बारे में बताया है, जिसकी वजह से एक्ट्रेस के माता-पिता ने उनका कॉलेज जाना बंद करवा दिया था। इतना ही नहीं, निक्की ने ये भी बताया है कि, उन्होंने अभी भी उस व्यक्ति के साथ अपना रिश्ता खत्म नहीं किया है।