neha, sonu, tony
- फोटो : amar ujala
इस नए शो को शुरू करने के बारे में नेहा कक्कड़ कहती हैं, 'हम लोगों के लिए एक मनोरंजक तत्व बने हैं तो उस हिसाब से हमारी जिम्मेदारी है कि हम लॉकडाउन के इस दौर में लोगों के बीच खुशियां फैलाएं। जैसे शराब एक बार पीने के बाद आसपास की दुनिया को भुला देती है, वैसे ही मनोरंजन भी आसपास हो रही चीजों को नजरअंदाज करने में मदद करता है। लोग आजकल टीवी पर सिर्फ धारावाहिकों की रिपीट टेलीकास्ट देख रहे हैं। ऐसे में उनको चाहिए कि उन्हें कुछ नया देखने को मिले।'