मां के साथ पूर्वा गोखले
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
धारावाहिक ‘तुझसे है राब्ता‘ में अनुप्रिया का रोल निभा रहीं पूर्वा गोखले बताती हैं, ‘‘मैंने अपनी मां से सीखा है कि भले ही कुछ भी हो जाए हमेशा सकारात्मक बने रहें। आज मैं पॉजिटिव बने रहने के लिए उनकी यह सीख अमल में लाने की कोशिश करती हूं। मैं जानती हूं कि हर दिन आशावादी बने रहना संभव नहीं है, लेकिन मुझे लगता है कि यह मेरा आनुवांशिक हिस्सा है और इसके लिए मैं अपनी मां का शुक्रिया अदा करना चाहूंगी। आज भी किसी भी परिस्थिति में मैं बस यह सोचती हूं कि जो भी हो रहा है, अच्छे के लिए हो रहा है और मुझे पॉजिटिव बने रहना है। उन्हें लेकर मैं एक चीज सबसे ज्यादा मिस करती हूं और वो यह कि जब मैं सोती थी, तो मेरी मां का हाथ मुझे घेरे रहता था, जिससे मुझे बड़ी सुकून भरी नींद आती थी। जब आप बड़े होते हैं, तो आपको इस तरह की नींद नहीं आती। मैं अपनी मां के लिए एक स्वस्थ और सेहतमंद जिंदगी की कामना करती हूं। वो बड़ी जिंदादिल और सकारात्मक इंसान हैं और मैं चाहती हूं कि वो हमेशा ऐसी ही बनी रहें।”