फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mona Singh: लौट के मोना टेलीविजन पर आईं, फिल्मों के लिए पांच साल पहले छोटे परदे से बनाई थी दूरी

Mon, 21 Jun 2021 03:21 PM IST
तान्या अरोड़ा अमर उजाला, ब्यूरो मुंबई

सार

पांच साल पहले बड़े परदे के दमदार किरदारों के लिए छोटे परदे को अलविदा कहने वाली अभिनेत्री मोना सिंह को फिर छोटे परदे ने ही आसरा दिया है। कोविड संक्रमण काल में लगातार काम के लिए जूझती रहीं मोना सिंह जल्द ही क्राइम सीरियल ‘मौका ए वारदात’ की मेजबान के रूप में नजर आएंगी।
विज्ञापन
1 of 5
मोना सिंह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
पांच साल पहले बड़े परदे के दमदार किरदारों के लिए छोटे परदे को अलविदा कहने वाली अभिनेत्री मोना सिंह को फिर छोटे परदे ने ही आसरा दिया है। कोविड संक्रमण काल में लगातार काम के लिए जूझती रहीं मोना सिंह जल्द ही क्राइम सीरियल ‘मौका ए वारदात’ की मेजबान के रूप में नजर आएंगी। इस सीरियल को इससे पहले सपना चौधरी होस्ट कर चुकी हैं। मोना सिंह की गिनती टेलीविजन के ए लिस्टर्स कलाकार के रूप में होती रही है। डिजिटल दुनिया में भी उनकी पहली वेब सीरीज ‘ये मेरी फैमिली’ भी सुपरहिट रही है। लेकिन, उसके बाद डिजिटल पर भी उन्हें बहुत अच्छे किरदार नहीं मिल सके। टेलीविजन पर तो वह पिछले पांच साल से कुछ अच्छा करने का इंतजार करती रही हैं और अब लौटी हैं तो एक क्राइम शो की होस्ट बनकर।

मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में क्राइम शोज आमतौर पर संघर्षरत कलाकारों का घर चलाने के लिए मजबूत सहारा होते हैं। तमाम नए कलाकार काम पाने की पहली कोशिश इन क्राइम शोज में ही करते हैं। पहले हो चुके अपराधों का नाट्य रूपांतरण करने के लिए इन शोज को अलग अलग चेहरे मोहरे और अलग अलग पृष्ठभूमि के कलाकार चाहिए होते हैं और ऐसे में शो के कास्टिंग डायरेक्टर से जरा सी जान पहचान यहां काम दिला देती है। इन क्राइम शोज के होस्ट की कहानी भी इनसे ज्यादा अलग नहीं होती। टेलीविजन के दैनिक धारावाहिकों या फिल्मों में हाशिये पर आए लोग इस तरह के शोज की मेजबानी करते रहे हैं। मोना सिंह का नाम भी अब इस लिस्ट में जुड़ गया है।
विज्ञापन

2 of 5
ये मेरी फैमिली - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
एंड टीवी के साथ दिक्कत ये रही है कि इनका कोई भी शो टेलीविजन दुनिया में मौजूद दूसरे धारावाहिकों से मुकाबले कमजोर रहा है। एक शो हिट होते ही चैनल पर दूसरा शो उसकी नकल में बनाना इस चैनल की पुरानी परंपरा रही है। दूसरे चैनलों के हिट शोज की नकल भी इस चैनल पर दिख ही जाती है। चैनल का क्राइम धारावाहिक ‘मौका ए वारदात’ भी असल जैसा कुछ भी अब तक नहीं कर पाया है। इस शो की शुरूआत बहुत धूम धड़ाके के साथ बीजेपी नेताओं व अभिनेताओं मनोज तिवारी व रवि किशन के अलावा सोशल मीडिया सेंसेशन सपना चौधरी के साथ हुई लेकिन मामला जमा नहीं।
विज्ञापन

3 of 5
मोना सिंह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
उधर, साल 2016 में छोटे परदे पर अपना आखिरी धारावाहिक ‘कवच’ करने के बाद मोना सिंह फिल्मों और वेब सीरीज में नाम कमाने चली गई थीं। फिल्म ‘थ्री ईडियट्स’ में लोगों ने उन्हें पहले भी पसंद किया था। लेकिन ‘कवच’ का काम बंद करने के बाद उन्हें बस एक गुमनाम सी फिल्म ‘अमावस’ में ही काम मिला। एक शॉर्ट फिल्म ‘एक छोटी सी ईगो’ में भी उनका काम किसी ने खास नोटिस नहीं किया । अब उनकी सारी आस आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ पर टिकी है, जिसमें वह एक चरित्र भूमिका निभा रही हैं।

4 of 5
ब्लैक विडोज में मोना सिंह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मोना सिंह को इसके मुकाबले डिजिटल मनोरंजन जगत में काफी अच्छी प्रतिक्रियाएं मिली थी। तीन साल पहले उनकी दो वेब सीरीज ‘कहने को हमसफर’ और ‘ये मेरी फैमिली’ काफी लोकप्रिय हुए। फिर मोना सिंह ने एक सीरीज की ‘एमओएम-मिशन ओवर मार्स’ और कलाकारों की भीड़ में खो गईं। बीते साल आई सीरीज ‘ब्लैक विडोज’ भी उनकी खास मदद कर नहीं पाई। मोना सिंह को इसी के चलते वापस लौटकर टेलीविजन पर आना पड़ा है। 18 साल पहले सीरियल ‘जस्सी जैसी कोई नहीं’ से अपने करियर की शुरूआत करने वाली मोना की एक समय में तगड़ी फैन फॉलोइंग रही है। 39 साल की हो चुकी मोना सिंह ने अभी दो साल पहले ही शादी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मोना सिंह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सूत्र बताते हैं कि एंडटीवी को अपने इस क्राइम शो से काफी उम्मीदें रही हैं, लेकिन ये शो तमाम कोशिशें करने के बावजूद टीआरपी टॉपर नहीं बन पा रहा है। चैनल ने इस शो में मोना सिंह का नाम फाइनल करने से पहले अभिनेत्री रश्मि देसाई से भी बात की लेकिन रश्मि देसाई को शो का कॉन्सेप्ट पसंद नहीं आया। बताते हैं कि वह शो की अब तक की ब्रांडिंग से भी खुश नहीं थीं। मोना सिंह से चैनल के लोगों ने रश्मि देसाई के ना करने के बाद ही संपर्क किया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें