टेलीविजन का लोकप्रिय शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' पिछले 13 सालों से अपने दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। देश से लेकर विदेशो तक में इस कॉमेडी शो का बोल बाला है। तारक मेहता के हर किरदार को लोग खूब पसंद करते हैं। इस शो में जेठालाल हो या दयाबेन या फिर पोपट लाल हर किरदार की खुद की एक पहचान है। इस शो की फैन फॉलोइंग इतनी जबरदस्त है कि बच्चों से लेकर बड़े तक हर कोई इसका दीवाना हैं। टीआरपी में भी ये शो हमेशा टॉप 10 में अपनी जगह कायम रखता है। इस शो से जुड़े कई दफा वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं। तरह-तरह के मीम्स लोग सोशल मीडिया पर साझा करते हैं। इस बार शो में मुख्य भूमिका निभाने वाले जेठालाल का एक मजेदार वीडियो सामने आया है।
रईस के शाहरुख खान बने जेठालाल
जेठालाल का ये वीडियो बहुत ही मजेदार है। इसे देखने के बाद आप निश्चित रूप से अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। वीडियो में जेठालाल शाहरुख खान की फिल्म 'रईस' के डायलॉग बोलते हुए नजर आए। दरअसल इंस्टाग्राम पर एक प्रशंसक ने जेठालाल का ये वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में बैकग्राउंड में शाहरुख खान की फिल्म रईस का ट्रेलर चल रहा है, और उसमें तारक मेहता का उल्टा चश्मा के जेठालाल की वीडियो का इस्तेमाल किया गया है। ट्रेलर में चल रहे डायलॉग्स के साथ जेठालाल के लिपसिंक को जोड़ा गया है। ये मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसे लोग बहुत पसंद कर रहे हैं।