फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुमनाम: मनवीर गुर्जर से लेकर ईशा शारवानी तक, रियलिटी शो जीतने के बाद लाइमलाइट से गायब हो गए ये सितारे

Fri, 13 Aug 2021 10:14 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
आशुतोष कौशिक, मनवीर गुर्जर, ईशा शारवानी - फोटो : Social Media
मनोरंजन जगत एक ऐसी जगह है जहां आए दिन कई नए चेहरे देखने को मिलते हैं। कुछ फिल्म और टेलीविजन जगत में अपनी एक खास जगह बनाने और दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब होते हैं तो कुछ ऐसे सितारे भी हैं जो कब इंडस्ट्री का हिस्सा बने और कब गायब हो गए किसी को नहीं पता। फिल्म और टेलीविजन के साथ-साथ रिएलिटी शोज ने भी लोगों का करियर बनाने में एक बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आम आदमी एक रिएलिटी शो में हिस्सा लेकर रातों-रात स्टार बन गया। तो कोई शो तो जीता लेकिन इंडस्ट्री में खास जगह नहीं बना पाया।

गुजरते वक्त के साथ लोगों ने भुला दिए विनर

टेलीविजन पर आने वाले ये रिएलिटी शोज हिट तो होते हैं और साथ ही उस शो को जीतने वाले विजेता भी अचानक ही फेमस हो जाते हैं। लेकिन वो कहावत तो आपने निश्चित रूप से सुनी होगी कि अपने फेम को बनाए रखना हर किसी के बस कि बात नहीं होती। रिएलिटी शो के कई कंटेस्टेंट्स के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ, जो अपनी जीत के बाद मशहूर तो हुए, लेकिन बीतते वक्त के साथ लोगों ने उन्हें पूरी तरह से भुला दिया। आज हम अपने इस आर्टिकल में आपको ऐसे ही कुछ कंटेस्टेंट्स के बारे में बता रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 6
आशुतोष कौशिक - फोटो : Social Media
आशुतोष कौशिक

आशुतोष कौशिक ने एक नहीं बल्कि दो-दो रिएलिटी शोज के विजेता रहे। उन्होने साल 2007 में रोडीज जीता और उसके बाद साल 2008 में उन्होने बिग बॉस के दूसरे सीजन का खिताब अपने नाम करवाया। लेकिन वह विजेता बनने के बावजूद मनोरंजन जगत में अपनी खास जगह बनाने में नाकामयाब हुए। साल 2016 के बाद वह इंडस्ट्री से दूर हो गए।
विज्ञापन

3 of 6
मनवीर गुर्जर - फोटो : Social Media
मनवीर गुर्जर

बिग बॉस 10 में मनवीर गुर्जर का देसी अंदाज दर्शकों को बहुत पसंद आया था। वो शो में सबसे पसंदीदा कॉमनर थे। जब तक वो इस शो का हिस्सा थे उन्होने लोगों के दिलों पर राज किया। लेकिन इस शो के बाद उनकी लोकप्रियता में कमी आ गई। हालांकि काफी लंबे समय बाद उन्हें सलमान खान की फिल्म ‘राधे-योर मोस्ट वांटेड में देखा गया था।

4 of 6
अभिजीत सावंत - फोटो : Social Media
अभिजीत सावंत

अभिजीत सावंत ने इंडियन आइडल के पहले ही सीजन का खिताब जीता था। जिसके बाद उनके लगातार 2 से 3 एल्बम रिलीज हुए, जिसे दर्शकों ने बहुत पसंद किया। लेकिन एक वक्त ऐसा आया कि न तो वो ज्यादा गाने गाते दिखे और न ही संगीत प्रेमियों के बीच उनका वो क्रेज रहा।
विज्ञापन

5 of 6
ईशा शारवानी - फोटो : Social Media
ईशा शारवानी

ईशा शारवानी ने डांस रिएलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ में हिस्सा लिया था। इससे पहले वो विवेक ओबेरॉय कि फिल्म ‘किसना’ में नजर आईं थीं। फिल्म और डांस रिएलिटी शो में काम करने के बावजूद आज ईशा इंडस्ट्री से दूरी बनाकर रखती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
काजी तौकीर - फोटो : Social Media
काजी तौकीर  

रिएलिटी शो फेम गुरुकुल का खिताब जीतने वाले काजी तौकीर ने साल 2015 में सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ में एक गाना गया था। गुरुकुल में उनके साथ अरिजीत सिंह भी थे। हालांकि अरिजीत आज के समय के सबसे लोकप्रिय सिंगर हैं, जबकि काजी तौकीर कहां हैं ये किसी को नहीं पता।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें