मन्नारा चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
मन्नारा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह बालकनी में 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' के ट्रैक 'अखियां गुलाब' पर डांस करती नजर आ रही हैं। उनके वीडियो में जहां बैकग्राउंड में धूल भरी आंधी साफ नजर आ रही है, वहीं शहर के कई हिस्सों में बूंदाबांदी भी हुई है। उन्होंने वीडियो को कैप्शन दिया, "शूटिंग के दिन के बीच में पहली बारिश का आनंद ले रही हूं", यह नेटीजंस को पसंद नहीं आया।