फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल समेत इन 6 टीवी कपल के घर जल्द गूंजेगी किलकारियां, एक को मिली 9 साल बाद गुडन्यूज

Wed, 29 May 2019 07:51 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Jay, Kapil and Barun - फोटो : file photo
टेलीविजन इंडस्ट्री में इन दिनों एक के बाद एक गुडन्यूज मिल रही है। कुछ दिन पहले जय भानुशाली और माही विज के पेरेंट्स बनने की खबर आई थी। वहीं अब बरुण सोबती ने भी अपनी पत्नी का बेबी शावर फंक्शन रखा।  बेबी शावर की तस्वीरें वायरल भी हुई थीं। खास बात यह है कि सिर्फ यह स्टार्स ही जल्द पेरेंट्स नहीं बनने वाले बल्कि कई और सेलिब्रिटीज हैं जिनका घर किलकारियों से गूंजने वाला है। जानिए ऐसे कौन से सेलिब्रिटीज हैं जो पेरेंट्स बनने वाले हैं।
विज्ञापन

2 of 7
Barun Sobti wife Pashmeen - फोटो : Instagram
बरुण सोबती-पशमीन मनचंदा
'इस प्यार को क्या नाम दूं' सीरियल से लाइमलाइट में आने वाले एक्टर बरुण सोबती (Barun Sobti) के फैंस के लिए खुशखबरी है। बरुण और पशमीन मनचंदा शादी के 9 साल बाद पेरेंट्स बनने वाले हैं। बरुण ने साल 2010 में शादी की थी। यह इन दोनों का पहला बच्चा है। बरुण सोबती ने साल 2009 में 'श्रद्धा' सीरियल से टीवी में डेब्यू किया था। इसके बाद वह कई सीरियल में नजर आए। इन सीरियल्स में 'दिल मिल गए', 'बात हमारी पक्की है', 'इस प्यार को क्या नाम दूं' शामिल है। टीवी के अलावा बरुण फिल्में भी कर चुके हैं। इन फिल्मों में 'मैं और मिस्टर राइट', 'ड्रे ड्रीम्स' के अलावा कई और फिल्में हैं।
विज्ञापन

3 of 7
Mahhi Vij and Jay Bhanushali - फोटो : twitter
माही विज-जय भानुशाली 
माही विज (Mahhi Vij)  और जय भानुशाली (Jay Bhanushali) के घर जल्द ही खुशियां आने वाली हैं। माही विज प्रेग्नेंट हैं। माही और जय ने साल 2011 में शादी की थी। जय और माही आखिरी बार एक साथ 'किचन चैम्पियन' सीजन 5 में एक साथ नजर आए थे। माही ने टीवी सीरियल 'बालिका वधू' (Balika Vadhu) में नंदिनी का किरदार निभाया था। इसके साथ ही माही के नकुशा किरदार ने भी लोगों को इंप्रेस किया था। इस सीरियल का नाम 'लागी तुझसे लगन' (Lagi Tujhse Lagan) था। जय की बात करें तो वह कई सारे टीवी शोज को होस्ट कर चुके हैं। 

4 of 7
Kapil Sharma Ginni - फोटो : instagram
कपिल शर्मा-गिन्नी
कपिल शर्मा (Kapil Sharma) को लगातार एक के बाद एक खुशखबरी मिल रही है। कुछ दिन पहले ही कपिल को 'वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' लंदन से सम्मान मिला तो वहीं जल्द ही पिता बनने वाले हैं। कपिल शर्मा ने गिन्नी से दिसंबर 2018 में शादी की थी। गिन्नी प्रेग्नेंट हैं। कहा जा रहा है कि कपिल शर्मा की मां भी इन दिनों मुंबई में हैं और नए मेहमान के स्वागत की तैयारियां कर रही हैं।
विज्ञापन

5 of 7
pooja sharma - फोटो : twitter
पूजा शर्मा-पुष्कर पंडित
टीवी शो 'दीया और बाती हम' में काम कर चुकीं एक्ट्रेस पूजा शर्मा फिर से मां बनने वाली हैं। पूजा ने सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट कर इसकी जानकारी दी थी। इससे पहले साल 2017 में पूजा ने बेटी वियान को जन्म दिया था। पूजा शर्मा ने पिछले साल 22 फरवरी 2016 में शो 'तू मेरा हीरो' के निर्देशक पुष्कर पंडित से शादी की थी। बता दें कि शादी से पहले दोनों ने कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट भी किया । ‘तू मेरा हीरो’ के सेट पर ही दोनों की मुलाकात हुई थी। 
विज्ञापन

6 of 7
priyanka chibber - फोटो : instagram
प्रियंका छिब्बर- विकास कलंतरी
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से मशहूर हुईं एक्ट्रेस प्रियंका छिब्बर प्रेग्नेंट हैं। प्रियंका के पति विकास कलंतरी ने सोशल मीडिया पर यह खुशखबरी दी थी। प्रियंका और विकास का यह पहला बेबी है। इन दोनों ने साल 2012 में लव मैरिज की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Neha Kaul - फोटो : instagram
नेहा कॉल
'बहु हमारी रजनीकांत' से फेमस एक्ट्रेस नेहा कॉल भी प्रेग्नेंट हैं। नेहा ने 'मदर्स डे' के दिन सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी की खबर फैंस के साथ शेयर की थी। कुछ दिन पहले ही नेहा ने बेबीमून वकेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें