बॉलीवुड में कई बार फिल्मों और गानों की चोरी के आरोप प्रत्यारोप लगते हैं। अब ऐसा ही एक मामला सामने आया है पोस्टर चोरी का। टीवी क्वीन कही जाने वालीं एकता कपूर पर इस बार पोस्टर चोरी का आरोप लगा है। एकता ने एक दिन पहले अपनी वेब सीरीज ‘हिज स्टोरी (His Story)’ का पोस्टर रिलीज किया था, जो समलैंगिकता वाली कहानी को दर्शता है। ये वेब सीरीज भी समलैंगिक रिश्तों पर बनी है, जिसका निर्माण ऑल्ट बालाजी ने किया है।