30 साल पहले दूरदर्शन पर प्रसारित सीरियल ‘महाभारत’ काफी लोकप्रिय रहा। इसको देखने के लिए घरों, चौराहों, गलियों और नुक्कड़ों पर भीड़ इकट्ठा हो जाया करती थी। पिछले साल लॉकडाउन में भी इस शो को दर्शकों से काफी प्यार मिला। हालांकि आज महाभारत के सुर्खियों में आने का कारण भिन्न है। ‘महाभारत’ को याद करते ही सबसे पहले जो नाम जहन में आता है, वह है ‘गदाधारी भीम’ का किरदार निभाने वाले प्रवीण कुमार सोबती। प्रवीण ने अपने दमदार किरदार से न केवल अभिनय की दुनिया में परचम लहराया, बल्कि खेल के मैदान में भी कामयाबी हासिल की। लेकिन अब इस अभिनेता के माली हालत ठीक नहीं है। मुश्किल से गुजारा करने वाले प्रवीण ने जीवन यापन के लिए पेंशन की गुहार लगाई है।