फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी इंडस्ट्री के हालात हो रहे बद से बदतर, सेट का किराया ना चुका पाने पर बंद हुआ ये सीरियल

Fri, 29 May 2020 02:06 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कार्तिक पूर्णिमा - फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन की शुरुआत टीवी चैनलों के लिए परेशानी का सबब बनकर आई थी लेकिन अब परेशानियों ने अपने निशाने पर लिया है टीवी के कलाकारों को। लॉकडाउन अभी और कितना लंबा चलेगा, इस बारे में कुछ भी कह पाना फिलहाल के लिए तो मुमकिन नहीं है लेकिन जैसे धीरे-धीरे शूटिंग शुरू होने की बातें होने लगी हैं वैसे ही कई पुराने शो पर ताला लगने की खबरें आने लगी हैं। उनमें से एक है इस साल की शुरुआत में ही शुरू हुआ टीवी शो 'कार्तिक पूर्णिमा'।
विज्ञापन

2 of 5
कार्तिक पूर्णिमा - फोटो : सोशल मीडिया
इस शो की शुरुआत तीन फरवरी से हुई थी और कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन लागू होने से पहले इस शो के कलाकरों ने 17 मार्च तक शूटिंग की। कुछ एपिसोड्स पहले बन चुके थे इसके चलते लॉकडाउन होने के बाद कुछ समय तो यह शो चलता रहा। अब जब दो महीने लॉकडाउन के बीत चुके हैं तो निर्माताओं ने इस शो को बंद करने का फैसला कर लिया है। शो में कार्तिक की मुख्य भूमिका निभा रहे कलाकार हर्ष नागर ने अमर उजाला को बताया है कि यह शो अब बंद हो गया है।
विज्ञापन

3 of 5
हर्ष नागर - फोटो : सोशल मीडिया
शुरू से अंत तक की कहानी बताते हुए हर्ष कहते हैं, 'लॉकडाउन होने से पहले तक हमारा शो स्टार भारत के सभी शोज में टीआरपी के मामले में तीसरे नंबर पर था। शो काफी अच्छा चल रहा था और दर्शकों से भी काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी लेकिन लॉकडाउन के बाद शो के निर्माताओं को नुकसान होना शुरू हो गया और वह शो के सेट के मालिकों को पैसा देने में असमर्थ रहे। आखिर में उन्होंने इस शो को बंद करने का फैसला कर लिया।'

4 of 5
हर्ष नागर - फोटो : सोशल मीडिया
इस समय टीवी इंडस्ट्री में कलाकार और कर्मचारियों के सामने उनके किए काम के भुगतान न किए जाने की बड़ी समस्या सामने आई है। हालांकि, इस बारे में हर्ष का कहना है कि उन्हें अपने काम का लगभग 25 फीसदी वेतनमान मिल चुका है। उन्होंने कहा, 'टीवी इंडस्ट्री में कलाकारों को एपिसोड के टेलीकास्ट होने के तीन महीने बाद पैसा मिलने का नियम है। इस हिसाब से हमारा अब तक लगभग 25 फीसदी भुगतान हो चुका है। हमें आशा है कि हमारा बाकी का पैसा भी हमें अपने समय पर मिल जाएगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रश्मि देसाई - फोटो : सोशल मीडिया
ज्ञात है कि इससे पहले टीवी की सबसे बड़ी निर्माताओं में से एक एकता कपूर अपने चर्चित शो 'नागिन' के चौथे सीजन को बंद करने की घोषणा कर चुकी हैं। हालांकि, उन्होंने इस सीरीज के पांचवें सीजन की भी घोषणा की है लेकिन उसमें वह अपने चौथे सीजन के मुख्य कलाकारों निया शर्मा, रश्मि देसाई और विजयेंद्र कुमेरिया को कास्ट नहीं करेंगी।

देव आनंद संग काम कर चुकीं ये अभिनेत्री कहां हैं आजकल, रिश्ते में संजय दत्त की लगती हैं कजिन
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें