फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lock Upp: राष्ट्रपति का नाम ना बता पाने पर ट्रोल हुईं निशा, पायल, सारा और पूनम, लोगों ने कहा- बेहद शर्मनाक है

Wed, 09 Mar 2022 02:17 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत का हाल ही में शुरू हुआ रियलिटी शो लॉकअप लगातार चर्चा में बना हुआ है। शो में कैदी बने कंटेस्टेंट्स के बीच होने वाले झगड़े और उनकी निजी जिंदगी को लेकर होने वाले खुलासे लगातार सुर्खियों में छाए रहते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
रियलिटी शो लॉकअप - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत का हाल ही में शुरू हुआ रियलिटी शो लॉकअप लगातार चर्चा में बना हुआ है। शो में कैदी बने कंटेस्टेंट्स के बीच होने वाले झगड़े और उनकी निजी जिंदगी को लेकर होने वाले खुलासे लगातार सुर्खियों में छाए रहते हैं। ऐसे में अब दर्शक भी इस शो में दिलचस्पी लेते नजर आ रहे हैं। इसी बीच में हाल ही प्रसारित हुए शो के एक एपिसोड में एक टास्क को करते हुए अभिनेत्री निशा रावल, पायल रोहतगी, सारा खान और पूनम पांडे सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही हैं।

दरअसल चारों अभिनेत्रियां अपने खराब सामान्य ज्ञान के चलते सोशल मीडिया पर आलोचनाएं झेल रही हैं।  हाल ही में प्रसारित एपिसोड में ब्लू टीम और ऑरेंज टीम को अकल बड़ी या भैंस नामक एक टास्क दिया गया था। टास्क के तहत दोनों टीमों को अपनी टीम में से 4 सदस्यों को चुनना था। इस क्रम में दोनों ही टीमों ने अपने सबसे मजबूत और बुद्धिमान खिलाड़ियों को आगे भेजा।

विज्ञापन

2 of 5
लॉक अप - फोटो : सोशल मीडिया

टास्क करने के लिए ऑरेंज टीम से सामान्य ज्ञान के सवालों को जवाब देने के लिए पूनम, पायल, सिद्धार्थ और बबीता को चुना गया। वहीं, ब्लू टीम से निशा, सारा, शिवम और तहसील को आगे भेजा गया। इसी दौरान टास्क में पूछे गए एक सवाल का जवाब ना दे पाने पर इन अभिनेत्रियों को ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल चारों से ही भारत के राष्ट्रपति का नाम पूछा गया। लेकिन चारों अभिनेत्रियां देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का नाम लेने में असफल रहीं।

 

विज्ञापन

3 of 5
पायल रोहतगी - फोटो : Instagram

इस दौरान सोशल मीडिया पर अक्सर राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय देने वाली पायल रोहतगी पर नेटिजन्स द्वारा सबसे ज्यादा निशाना साधा जा रहा है। एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा, बेहद शर्मनाक है कि लॉकअप की 4 सदस्य निशा रावल, पायल रोहतगी, सारा खान और पूनम पांडे देश के मौजूदा राष्ट्रपति का नाम नहीं बता पाईं।

4 of 5
पायल रोहतगी - फोटो : Instagram

वहीं एक यूजर ने पायल पर निशाना साधते हुए कहा सोशल मीडिया पर पायल गूगल से कॉपी पेस्ट करके इतना ज्ञान देती है और जीके क्विज में एक जवाब नहीं आ रहा था। पायल दीदी तो राष्ट्रपति का नाम भी मोदी ही बता देती। देश के राष्ट्रपति का नाम तक नहीं पता। एक अन्य यूजर ने लिखा, पायल और पूनम टीम को लीड करना चाहती हैं, लेकिन एक आसान से सवाल का जवाब नहीं दे पाईं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kangna ranaut, lock upp show - फोटो : Social Media

शो की बात करें तो एकता कपूर द्वारा निर्देशित इस रियलिटी शो को कंगना रणौत द्वारा होस्ट किया जा रहा है। शो में इस समय अंजली अरोड़ा, मुनव्वर फारुकी, बबीता फोगाट, सिद्धार्थ शर्मा, करणवीर बोहरा, शिवम शर्मा और तहसीन पूनावाला बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रहे हैं। वहीं टीवी अभिनेता करण कुंद्रा जेलर की भूमिका में नजर आ रहे हैं। इस शो को एमएक्स प्लेयर और ऑल्ट बालाजी पर फ्री में देखा जा सकता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें