लाफ्टर शेफ्स टीवी के सबसे पसंदीदा शो में से एक है। इस शो में मशहूर हस्तियां जोड़े में खाना बनाती है और अच्छा खाना बनाकर गेम जीतती हैं। अब हाल ही में, इंटरनेट के मशहूर आध्यात्मिक गुरु अनिरुद्धाचार्य शो के सेट पर पहुंचे और करण कुंद्रा, एली गोनी और अर्जुन बिजलानी जैसे सेलेब्स से मिले। इन सितारों ने गुरु जी के साथ तस्वीरें शेयर कीं और उनसे मिलने का अनुभव भी फैंस के साथ साझा किया।