बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन का क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का सीजन 13 सुर्खियों में बना हुआ है। एक तरफ इस शो में कंटेस्टेंट्स लखपति या करोड़पति बनकर निकल रहे हैं, तो दूसरी तरफ हर शुक्रवार शो का एक स्पेशल एपिसोड टेलीकास्ट होता है, जिसमें बॉलीवुड से जुड़े सितारे नजर आते हैं और वह अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठकर ये खेल खेलते हैं। इस शो में स्टार्स जितनी भी रकम जीतते हैं, वो अच्छे काम के लिए दे दी जाती है।
'कौन बनेगा करोड़पति' में अगले हफ्ते बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कृति सेनन और अभिनेता राज कुमार राव आने वाले हैं। दोनों ही अपनी अपकमिंग फिल्म ‘हम दो हमारे दो’ का प्रमोशन करने पहुंचेंगे। इस दौरान कृति और राजकुमार राव मिलकर अमिताभ बच्चन के साथ खूब सारी मस्ती करेंगे। इतना ही नहीं, इस एपिसोड में कृति अमिताभ बच्चन से अपने प्यार का इजहार भी करती नजर आएंगी, जिसकी झलक चैनल ने एक वीडियो शेयर कर दिखाई है।