Sudha Shivpuri
- फोटो : file photo
साल 1974 में सुधा शिवपुरी मुंबई शिफ्ट हो गईं। इसके पीछे की वजह ओम शिवपुरी को फिल्मों के ऑफर मिलना था। सुधा ने बासु चैटर्जी की फिल्म 'स्वामी' से साल 1977 में बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसके बाद वह कई सारी फिल्मों में नजर आईं। इन फिल्मों में 'इंसाफ का तराजू', 'हमारी बहू अलका', 'सावन को आने दो,' 'सुन मेरी लैला', 'बर्निंग ट्रेन', 'विधाता', 'माया मेमसाब' और 'पिंजर' फिल्में शामिल हैं।