खतरों के खिलाड़ी
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
रोहित शेट्टी का पूरा ध्यान फिलहाल अपने एडवेंचर रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ के नए सीजन के लॉन्च पर लगा रहे हैं। इस शो की लॉन्चिंग मुंबई में 7 जुलाई को होनी थी लेकिन उस दिन सुबह अभिनेता दिलीप कुमार का निधन होने की वजह से ये प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं हो सकी। शो का 11वां सीजन इस साल 17 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। इस सीजन में इस बार आस्था गिल, अभिनव शुक्ला, अनुष्का सेन, अर्जुन बिजलानी, दिव्यांका त्रिपाठी, महक चलह, निकी तंबोली, राहुल वैद्य, सना मकबूल, सौरभ राज, श्वेता तिवारी, वरुण सूद और विशाल आदित्य सिंह हिस्सा ले रहे हैं।