विशाल आदित्य सिंह
- फोटो : Instagram
लिंकअप पर विशाल नें दिया था ये जवाब
विशाल आदित्य सिंह और सना मकबूल की तस्वीर सामने आने के बाद इन दोनों के लिंकअप की खबर मीडिया के सामने आई थी। जिसके बाद जब विशाल आदित्य सिंह से इसपर सवाल किया गया तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा, ‘सना मेरी बहुत अच्छी दोस्त हैं और मैं दुनिया को यही कहना चाहता हूं, दुनिया वालों जलों मत, एक लड़का और एक लड़की अच्छे दोस्त हो सकते हैं। जरूरी नहीं है हर रिश्ता प्यार हो। निक्की के साथ भी मैंने तस्वीर साझा की उसके साथ नाम नहीं जोड़ा’।