फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khatron Ke Khiladi 11: टिकट टू फिनाले के लिए आपस में भिड़ेंगे कंटेस्टेंट्स, इस सितारे को जीतते हुए देखना चाहते हैं फैंस

Tue, 31 Aug 2021 04:43 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कलर्स टीवी - फोटो : Instagram
हर साल की तरह इस साल खतरों के खिलाड़ी का जादू दर्शकों पर भले ही उस कदर नहीं चढ़ा। ये शो टीआरपी लिस्ट से भी बाहर रहा। लेकिन ये कहना गलत नहीं होगा कि रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी के इस सीजन में एक से बढ़कर एक कंटेस्टेंट्स आए हैं। छोटे पर्दे पर इशी मां बनकर लोगों का मनोरंजन करने वाली दिव्यांका त्रिपाठी ने जहां अपने एक स्टंट से हर किसी को हैरान कर दिया तो वही अभिनव शुक्ला भी अपने डर का सामना करने के साथ-साथ लोगों का मनोरंजन करते दिखे और बिग बॉस की तरह ही यहां भी लोगों को उनका ज्ञान मिला।

टिकट टू फिनाले के लिए लड़ेंगे खिलाड़ी

खतरों के खिलाड़ी का ये सीजन 13 कंटेस्टेंट्स के साथ शुरू हुआ था अब इसमें सिर्फ आठ कंटेस्टंट्स बचे हैं। इन आठ लोगों में राहुल वैद्य, दिव्यांका त्रिपाठी, अर्जुन बिजलानी, श्वेता तिवारी, अभिनव शुक्ला ,वरुण सूद, विशाल आदित्य सिंह और सना मकबूल बचे हुए हैं। अब इन आठ सितारों में से शो के मेजबान रोहित शेट्टी किसी एक कंटेस्टेंट को सीधे तौर पर टिकट टू फिनाले देकर सीधा फिनाले में पहुंचा देंगे। यानी की जल्द ही बचे हुए खिलाड़ी फिनाले में अपनी जगह बनाने के लिए खतरनाक स्टंट करते हुए नजर आएंगे।
विज्ञापन

2 of 5
कलर्स टीवी - फोटो : Instagram
राहुल वैद्य ने बनाया गाना

बिग बॉस 14 में आने के बाद से ही राहुल वैद्य की प्रशंसकों की लिस्ट दोगुनी हो चुकी है और हाल ही में एक प्रोमो सामने आया है जिसमें राहुल वैद्य खतरों के खिलाड़ी पर गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में राहुल बोल रहे हैं कि रोहित सर के तानों के बाद गाने भी भूल चुके हैं। राहुल द्वारा खतरों के खिलाड़ी पर बनाया गया ये गाना दर्शकों को खूब भा रहा है और सोशल मीडिया पर लोग जमकर इसकी तारीफ कर रहे हैं।

विज्ञापन

3 of 5
कलर्स टीवी - फोटो : Instagram
टिकट के लिए लड़ते दिखे दिव्यांका-राहुल

इस प्रोमो में खिलाड़ियों का मजेदार अंदाज देखने को मिला। जहां राहुल वैद्य गाना गाते हुए दिव्यांका त्रिपाठी से टिकट टू फिनाले के लिए लड़ते हुए दिखे तो वहीं अर्जुन बिजलानी का भी अंदाज निश्चित तौर पर आप सबको हंसा देगा। इसी के साथ प्रोमो में सभी कंटेस्टेंट को टिकट टू फिनाले के पीछे भागते हुए दिखाया गया। इस प्रोमो को जारी करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘शुरू होने जा रही है फिनाले की रेस, क्या लगता है किसे मिलेगा डाइरेक्ट टिकट।

4 of 5
राहुल वैद्य - फोटो : Instagram
इस कंटेस्टेंट को जीतते हुए देखना चाहते हैं फैंस

वैसे तो इस सीजन में हर स्टार काफी स्ट्रॉंग है और सभी ने बड़ी ही मजबूती के साथ सभी स्टंट किए हैं। लेकिन प्रशंसक जिस कंटेस्टेंट को ये शो जीतते हुए देखना चाहते हैं वो हैं राहुल वैद्य। राहुल वैद्य ने बहुत ही कम समय में बहुत ही लोकप्रियता पाई है। शायद यही वजह है कि भले ही राहुल वैद्य ने बिग बॉस की ट्रॉफी न जीती हो लेकिन लोग उनके हाथ में इस शो की ट्रॉफी देखना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनुष्का सेन - फोटो : instagram
अनुष्का सेन हुई बाहर- विशाल की हुई एंट्री

बीते हफ्ते अनुष्का सेन को फियर फंदा मिला और उन्हें वरुण सूद और अर्जुन के साथ एलिमिनेशन टास्क करना पड़ा, लेकिन इस टास्क में अनुष्का सेन हार गईं और उन्हें खतरों के खिलाड़ी छोड़कर जाना पड़ा। हालांकि इतनी कम उम्र में इस तरह की डेयरिंग दिखाने के लिए उनके प्रशंसकों और रोहित शेट्टी ने उनकी खूब सरहाना की। वही दूसरी तरफ निक्की तंबोली की गलती के कारण विशाल आदित्य सिंह को इस शो को छोड़कर जाना पड़ा था। लेकिन अब उनकी फिर से वापसी हो गई हैं। उन्हें शो में देखकर प्रशंसक काफी खुश हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें