फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss Ott: शमिता शेट्टी और राकेश बापट ने शेयर किया बेड, कहा- घर के बाहर भी रखना चाहती हूं कनेक्शन

Tue, 31 Aug 2021 03:49 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शमिता शेट्टी - फोटो : Instagram
बिग बॉस ओटीटी दिन ब दिन और भी दिलचस्प होता जा रहा है। आपस में झगड़ने वाले कई कंटेस्टेंट्स के बीच अब रोमांस और एक गहरी दोस्ती दर्शकों को देखने के लिए मिल रही है। 6 हफ्तों के इस शो में अब सिर्फ चार जोड़ियां बची हैं और साथ दिव्या अग्रवाल इस घर में बिना पार्टनर रह गई हैं। दिव्या जहां करण जौहर से बहस को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुईं हैं तो वही एक कपल ऐसा है जिसका बीतते दिन के साथ रोमांस परवान चढ़ रहा है और ये जोड़ी है शमिता शेट्टी और राकेश बापट की।

राकेश-शमिता की बढ़ रही हैं नजदीकियां

घर में अगर किसी के रोमांस की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है तो वो हैं शमिता शेट्टी और राकेश बापट। इन दोनों की जोड़ी सोशल मीडिया पर प्रशंसकों को भी खूब भा रही है। बिग बॉस के घर में गुजरते वक्त के साथ ये दोनों न सिर्फ एक-दूसरे के नजदीक आए हैं बल्कि दोनों बिग बॉस के घर में अक्सर अपनी भावनाएं भी साझा करते हुए नजर आते हैं। दोनों ने बिग बॉस के घर में अब अपने रिश्ते पर भी खुलकर बातचीत करनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

2 of 5
शमिता शेट्टी - फोटो : Instagram
राकेश के साथ शमिता ने किया बेड शेयर

बीते हफ्ते सनी लियोनी घर में गेस्ट के रूप में आईं थीं। उनके आते ही घर में काफी कुछ बदलाव  देखने को भी मिला। सनी के जाने के बाद शमिता शेट्टी और राकेश बापट एक साथ बेड साझा करते हुए देखें गए। राकेश बापट इस दौरान काफी भावुक हो गए और शमिता शेट्टी से अपने दिल की बात साझा करते हुए उन्होंने कहा आज का ही वो दिन था जब उनकी जिंदगी में एक बहुत बड़ा बदलाव आया था। उन्होंने इस दौरान शमिता का हाथ अपने हाथ में लिया। उन्होंने कहा इस दिन ने उनकी जिंदगी बदल दी।
विज्ञापन

3 of 5
शमिता शेट्टी - फोटो : Instagram
शमिता शेट्टी ने राकेश से पूछा ये सवाल

जब राकेश बापट शमिता शेट्टी से अपने दिल की बात कर रहे थे तो शमिता उस दौरान उनसे ये सवाल करती हुईं दिखी कि ये बदलाव उनकी जिंदगी में सकारात्मक थे या नकारात्मक, जिसका जवाब देते हुए कहा कि ये पूरी तरह से पॉजिटिव चेंज नहीं था। उनके फैसले ने उनकी जिंदगी पर गहरा असर डाला। भावुक हुए राकेश को देखने के बाद शमिता उन्हें ढांढस बंधाती हुईं दिखी, उन्होंने कहा अगर वो इस बार में अधिक बात करना चाहते हैं तो वो जब भी घर से बाहर जाएंगे इस बारे में बातचीत कर सकते हैं।

4 of 5
शमिता शेट्टी - फोटो : Instagram
बेड साझा करने पर शमिता शेट्टी ने दी सफाई

राकेश को इतना परेशान देखकर शमिता शेट्टी ने कहा वो उनके बगल में लेटना चाहती हैं। मजाक करते हुए एक्ट्रेस ने ये भी कह दिया कि वो उनके सेक्शन पर अंगूठा न रखें। शमिता ने राकेश के साथ बेड शेयर करने बात पर सफाई देते हुए कहा क्योंकि आज तुम थोड़ा उदास हो इसलिए मैं तुम्हारे साथ बेड शेयर कर रही हूं, जिसपर राकेश ने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘अगर ऐसा है तो मैं चाहूंगा कि  मैं रोज उदास रहूं’।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शमिता शेट्टी - फोटो : Instagram
बाहर रखना चाहती हैं राकेश से कनेक्शन

राकेश के अलावा शमिता ने भी अपने एहसास को साझा करते हुए कहा कि उन्होंने लंबे समय से ऐसा कुछ महसूस नहीं किया। राकेश बापट के साथ अपनी बॉंडिंग को लेकर बात करते हुए शमिता ने निशांत से कहा, ‘मैं इस बात को लेकर बहुत क्लियर हूं कि मुझे एक शख्स में क्या पसंद है क्या नहीं। किसी के साथ जिंदगी बिताना आसान नहीं है। मैं चढ़ते प्यार के खुमार को महसूस करन चाहती हूं। लोग उम्र को देखकर प्रैक्टिकल होने की बात कहते हैं, लेकिन मेरा सोचना यही है हर चीज स्वाभाविक तरह से होनी चाहिए'।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें