खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 का लोग बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इस सीजन में कई बड़े टेलीविजन के कलाकार नजर आ रहे हैं। दिव्यांका त्रिपाठी, अर्जुन बिजलानी, श्वेता त्रिपाठी, अनुष्का सेन और राहुल वैद्य सहित कई बड़े टेलीविजन कलाकार इस सीजन में खतरों से खेलते हुए नजर आएंगे । इस शो की मेजबानी हमेशा की तरह रोहित शेट्टी ही कर रहे हैं । इस सीजन का आगाज हो चुका है । खतरों के खिलाड़ी का प्रीमियर शनिवार की रात को हुआ। पहले एपिसोड में सभी प्रतियोगियों का परिचय करवाया गया और पहले ही दिन खिलाड़ियों को टास्क दिया गया ।
अर्जुन ने जीता टास्क, दिव्यांका ने चुराई लाइमलाइट
शो में पहले दिन का पहला टास्क खेला गया। पहले टास्क को अर्जुन बिजलानी जीतने में कामयाब हुए। हालांकि राहुल वैद्य और निक्की तंबोली अपना पहला टास्क नहीं कर पाए । अर्जुन बिजलानी ने इस सीजन में पहली जीत तो हासिल की लेकिन खतरों के खिलाड़ी के पहले दिन की पूरी लाइमलाइट चुरा ली दिव्यांका त्रिपाठी ने। दिव्यांका त्रिपाठी को पहले ही दिन प्रतियोगियों और रोहित शेट्टी के द्वारा तारीफ मिली ।