फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khatron Ke Khiladi 11: शो में खत्म हुआ अनुष्का सेन का सफर, प्रशंसको ने कहा- कभी हार तो कभी जीत है

Mon, 30 Aug 2021 01:35 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अनुष्का सेन - फोटो : Instagram
खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 में एक से बढ़कर एक कंटेस्टेंट्स हैं। इस सीजन में कई प्रतियोगी ऐसे हैं जो अपनी खतरनाक स्टंट करके अपने प्रशंसकों का दिल जीत रहे हैं। अब तक इस शो से महक चहल, निक्की तंबोली, सौरभ राज जैन, आस्था गिल एलिमिनेट हो चुके हैं। इस रविवार भी शो में एलिमिनेशन टास्क हुआ। इस हफ्ते रोहित शेट्टी द्वारा सभी प्रतियोगियों को फियर फंदा दिया गया। जिसके बाद हर किसी को टास्क करना पड़ा। टास्क खत्म होने के बाद कुछ खिलाड़ी तो फियर फंदे से बच गए लेकिन वरुण सूद, अर्जुन बिजलानी और अनुष्का सेन सुरक्षित नहीं हो पाए।

अनुष्का सेन ने एलिमिनेशन टास्क किया परफॉर्म

अर्जुन बिजलानी, वरुण सूद और अनुष्का सेन को अंत में फियर फंदा मिला, जिसकी वजह से वो एलिमिनेशन में पहुंच गए। रोहित शेट्टी ने टास्क बताते हुए कहा तीनों को एक हैंगिंग प्लेटफॉर्म पर खड़े होना है और एक-एक कर फ्लैग निकालना है। प्लेटफॉर्म के अंत में इन तीनों को प्लेटफॉर्म से कूदते हुए आखिरी फ्लैग निकालना है। जैसे ही आखिरी फ्लैग कंटेस्टेंट्स निकाल लेंगे ये टास्क खत्म हो जाएगा। ये टाइम टास्क था।
विज्ञापन

2 of 5
अनुष्का सेन - फोटो : Instagram
अनुष्का सेन हुईं शो से बाहर

इस स्टंट को वरुण सूद ने स्टार्ट किया। उन्होंने इस टास्क को जल्दी ही पूरा कर लिया। वरुण के बाद इस टास्क को करने गए अर्जुन बिजलानी, जिन्होंने इस टास्क को करने में थोड़ा समय लिया और कम फ्लैग निकाले। आखिरी में अनुष्का सेन ने ये टास्क के लिए गईं। लेकिन जब अनुष्का प्लेटफॉर्म पर चढ़ी तो हवा बहुत अधिक थी जिसकी वजह से वो अपना बैलेंस संभाल नहीं पाईं और गिर पड़ी। स्टंट अधूरा रह जाने की वजह से वो शो से बाहर हो गई।
विज्ञापन

3 of 5
अनुष्का सेन - फोटो : Instagram
रोहित शेट्टी ने की तारीफ

रोहित शेट्टी ने अनुष्का सेन की तारीफ करते हुए उन्हें रॉकस्टार कहा और साथ ही उन्हें भविष्य के बहुत शुभकामनाएं भी दी। रोहित शेट्टी ने कहा तुमने परफॉर्म किया लेकिन तुम्हें जाना पड़ेगा। तुम फाइटर हो और मुझे तुम पर गर्व है। आगे लिए ऑल दे बेस्ट और जो भी करो ऐसे ही करना डेयरिंग के साथ’।

4 of 5
अनुष्का सेन - फोटो : Instagram
कंटेस्टेंट्स हुए इमोश्नल

अनुष्का सेन के शो से एलिमिनेट होने के बाद कई कंटेस्टेंट काफी भावुक हो गए। उन्होंने अनुष्का सेन को गले से लगाया। बता दें कि अनुष्का सेन खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 की सबसे छोटी प्रतियोगी थीं, लेकिन जिस तरह से उन्होंने बड़े-बड़े कलाकारों को स्टंट्स में मात दी वो सच में तारीफ के काबिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनुष्का सेन - फोटो : Instagram
सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा फाइटर

सिर्फ शो के मेजबान रोहित शेट्टी से ही नहीं बल्कि अनुष्का सेन को सोशल मीडिया पर भी जमकर तारीफ मिली। लोगों ने उन्हें फाइटर कहा। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘ऑल द बेस्ट अनुष्का सेन। कुछ तुमने पाया, कुछ तुमने खोया’। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘अनुष्का ने 10 सेकंड लेट शुरू किया, लेकिन उन्होंने हर किसी को कड़ी टक्कर दी। ये है हमारी गर्ल, बहुत खूब अनुष्का’।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें