बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों अपने टीवी गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति' की वजह से सुर्खियां बटोर रहे हैं। जैसे-जैसे शो का 15वां सीजन आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे इसमें दिलचस्प खुलासे हो रहे हैं। इस सीजन का हर एपिसोड और भी ज्यादा मजेदार होता जा रहा। हमेशा की तरह शो में अमिताभ कंटेस्टेंट्स की जिंदगी से जुड़ी बातें को करते ही हैं, वहीं इस बार अमिताभ अपने बारे में भी कई खुलासे कर चुके हैं। 'कौन बनेगा करोड़पति' के लेटेस्ट एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने यह खुलासा कर सभी को चौंका दिया कि वह अपने घर की रसोई में काम करते हैं।