अमिताभ बच्चन का क्विज बेस्ड रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ फैंस के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर है। इस शो का 13वां सीजन आ रहा है, जिसमें हर शुक्रवार को एक स्पेशल एपिसोड आता है। इस दौरान अमिताभ बच्चन के सामने सेलिब्रिटी जगत से बड़े चेहरे ये गेम खेलते हुए नजर आते हैं। इस हफ्ते शो में पॉपुलर कॉमेडियन कपिल शर्मा और अभिनेता सोनू सूद नजर आए। इस दौरान दोनों ने मिलकर अमिताभ बच्चन के सवालों का सामना किया। लेकिन खेल के बीच ही कपिल शर्मा अपने मजाकिया अंदाज से सबको हंसाते हुए भी नजर आए।
इस खेल के दौरान कपिल शर्मा ने उस पल के बारे में भी बताया, जब अमिताभ बच्चन ने उनसे सबके सामने माफी मांगी थी। कपिल ने इस बारे में बताते हुए कहा कि वह आज तक उस दिन को भूल नहीं पाए हैं। शो के दौरान हुई इस बातचीत का प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।