फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss15: शमिता शेट्टी ने राजीव अदातिया को लगाई डांट, सोशल मीडिया पर लोगों ने अभिनेत्री को लगाई फटकार

Sat, 13 Nov 2021 08:28 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शमिता शेट्टी, राजीव अदातिया - फोटो : Instagram
बिग बॉस 15 में पहले दिन से ही लगातार दर्शकों को काफी ड्रामा देखने को मिल रहा है। हर हफ्ते सलमान खान वीकेंड के वार पर किसी न किसी घरवाले को फटकार लगाते हुए नजर आते हैं। ये शो अपने छठे हफ्ते में पहुंच चुका है ऐसे में शो इस हफ्ते जहां प्रतीक और उमर रियाज का बड़ा झगड़ा देखने को मिला तो वहीं दूसरी तरफ अफसाना खान को शो से बाहर कर दिया गया। हाल ही के एपिसोड में दिखाया गया कि अफसाना गुस्से में अपने हाथ में चाकू पकड़ लेती हैं और सभी घरवालों पर काफी चिल्लाती हैं। अफसाना के इस रवैये को देखते हुए बिग बॉस ने उन्हें घर से बेघर कर दिया।

राजीव अदातिया को आई अफसाना की याद

एक तरफ जहां कुछ घरवालों को अफसाना का जाना सही लगा तो वहीं शमिता शेट्टी के राखी भाई राजीव अदातिया बिग बॉस के घर में अफसाना खान को याद करते हुए नजर आए। राजीव अफसाना के बारे में ये कहते हुए दिखाई दिए कि वो बुरी इंसान नहीं हैं और वो घर में उन्हें बहुत ही याद कर रहे हैं। राजीव द्वारा कही गई ये बात शमिता शेट्टी को बिलकुल पसंद नहीं आई और वो राजीव अदातिया पर चिल्लाने लगीं।
विज्ञापन

2 of 5
शमिता शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
फैंस को नहीं पसंद आया शमिता का रवैया

शमिता शेट्टी का ये रवैया सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसकों को बिलकुल भी पसंद नहीं आया। लोगों ने उन्हें ट्रोल करते हुए उनके इस तरह के व्यवहार की जमकर आलोचना की। एक यूजर ने कमेन्ट करते हुए लिखा, ‘क्योंकि राजीव ने कहा कि वो अफसाना को याद कर रहा है, इसलिए शमिता शेट्टी उस पर चिल्लाईं और उसे नीचा दिखाने कि कोशिश की। बहुत ही खराब। राजीव एक बहुत ही साफ दिल का शख्स है, उन्होंने शमिता शेट्टी को अपनी बहन कैसे बनाया। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘दूसरे यूजर ने लिखा, ‘शमिता शेट्टी आप बहुत ही जलन करती हो, अगर राजीव ने अपने पास अफसाना का फोटो रखा है तो आपको क्या दिक्कत है’।
 
विज्ञापन

3 of 5
शमिता शेट्टी, अफसाना खान - फोटो : सोशल मीडिया
शमिता शेट्टी के निशाने पर थीं अफसाना  

बिग बॉस में इस हफ्ते घरवालों को वीआईपी मेम्बर बनने के लिए बिग बॉस ने एक टास्क दिया था। दरअसल उमर रियाज, करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश और निशांत भट्ट पहले से ही वीआईपी मेम्बर बन चुके हैं। ऐसे में बाकी के अन्य कंटेस्टेंट के बीच ये टास्क हुआ जहां उन्हें सबसे ज्यादा बार अंदर जाकर ये टास्क जीतना था। जब शमिता को ये भनक लगी कि उमर और बाकी वीआईपी मेंबर्स अफसाना का समर्थन कर रहे हैं तो उन्होंने राजीव और सिंबा दोनों से अफसाना को गेम से आउट करने के लिए कहा।

 

4 of 5
शमिता शेट्टी, अफसाना खान - फोटो : सोशल मीडिया
अफसाना खान का फूटा गुस्सा

जब अफसाना इस गेम से बाहर हुईं तो उनका एक अलग रवैया देखने को  मिला। वो घर पर सभी पर चीखती चिल्लाती हुई नजर आईं और उन्होंने साफ तौर पर बिग बॉस से कहा कि उन्हें कंफेशन रूम में बुलाया जाए। या तो वो इस शो में रहेंगी या फिर शमिता शेट्टी। शमिता ने भी बिग बॉस से ये साफ-साफ कह दिया कि वो इस तरह की बदतमीजी और अभद्र भाषा नहीं सह सकती इसलिए वो घर जाना पसंद करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शमिता शेट्टी, अफसाना खान - फोटो : सोशल मीडिया
अफसाना ने हाथ में उठा लिया चाकू

हालांकि विशाल और प्रतीक ने अफसाना खान को बहुत बार समझाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने उनकी एक नहीं सुनी और लगातार बिग बॉस की प्रॉपर्टी को अफसाना खान ने नुकसान पहुंचाया। इतना ही नहीं अफसाना खान ने सामने बिना देखे पानी की बोतल फेंक मारी और खुद को नुकसान पहुंचाने के लिए हाथ में चाकू उठा लिया। उनके इस कदम के बाद बिग बॉस ने उनकी एक न सुनी और उन्हें सीधे तौर पर घर से निष्कासित कर दिया।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें