कौन बनेगा करोड़पति के आज के एपिसोड में रायपुर के मनीश शर्मा हॉट सीट पर हैं। वह कल के एपिसोड में 10 हजार रुपये जीत चुकी थीं। आज अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठकर मनीषा ने खेल को आगे बढ़ाया। उन्होंने खेल में उच्छा प्रदर्शन किया और 3 लाख 20 हजार रुपये का सही जवाब दिया। उन्होंने शो के दौरान अपने सफल होने का श्रेय अपनी मां को दिया। उनका मानना हैं कि उनकी मां ने मनीषा कि जिंदगी को संवारने के लिए समाज और परिवार के साथ काफी संघर्ष किया हैं। अमिताभ बच्चन भी मनीषा के खेल से काफी प्रभावित थे। लेकिन मनीषा शर्मा को 6 लाख 40 हजार के सवाल का गलत जवाब देने की वजह से 3 लाख 20 हजार रुपये लेकर घर जाना पड़ा। जानिए क्या था सवाल?
विज्ञापन
2 of 5
केबीसी के सेट से अमिताभ बच्चन
- फोटो : Tumblr: @srbachchan
अमिताभ बच्चन को सुनाई कविताएं
शो के दौरान मनीषा ने अपनी मां के लिए एक कविता सुनाई। यह यह कविता उनकी मां के संघर्ष के बारें में थी। जो कि उन्होंने अपनी बेटी को पढ़ने और नौकरी के लिए अनुमति लेने के लिए किए। शो में जब मनीषा का उनकी मां के साथ रिश्ते की वीडियो में देखकर मनीषा की आंखों में आंसू आ गए थे।
विज्ञापन
3 of 5
केबीसी
दूसरा पड़ाव का सवाल
3 लाख 20 हजार के लिए मनीषा को पूछा गया था कि ‘इन में से कौन से राजनेता भारत के पूर्व प्रधानमंत्री के पुत्र थे ?’
ओम प्रकाश चौटाला
अमर सिंह
जसवंत सिंह
अजित सिंह
इस सवाल का जवाब देने के लिए मनीषा ने फिफ्टी फिफ्टी लाइफ का इस्तेमाल किया। जिसके बाद उन्होंने अजित सिंह को चुना जो सही जवाब था और वह 3 लाख 20 हजार जीत गईं।
4 of 5
केबीसी
नो रिस्क का सवाल
6 लाख 40 हजार के पड़ाव पर पहुंचने तक मनीषा की सारी लाइफ लाइन्स खत्म हो चुकी थीं। अमिताभ बच्चन ने बताया कि यह सवाल ‘नो रिस्क’ सवाल है। अगर इस सवाल का उन्होंने गलत जवाब भी दिया तब भी उनके पैसे कम नहीं होंगे।
6 लाख 40 हजार का सवाल
‘कंप्यूटर के विकास में महत्वपूर्ब योगदान देने वाले किस अग्रणी वैद्यानिक को पचास पौंड कि ब्रिटिश करेंसी पर दिखाया गया है ?’
चार्ल्स बैबेज
इड़ा लवलेस
एलिस ली
एलेन ट्यूरिंग
मनीषा ने इस सवाल का गलत जवाब दिया लेकिन इस सवाल का सही जवाब है ‘एलेन ट्यूरिंग’