फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KBC 13: अमिताभ बच्चन ने पूछा रजिस्ट्रेशन का 10वां सवाल, ये रहा सही जवाब

Thu, 20 May 2021 09:50 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कौन बनेगा करोड़पति - फोटो : Instagram
टीवी के लोकप्रिय गेम शो कौन बनेगा करोड़पति का 13वां सीजन बहुत जल्द दर्शकों के सामने आने वाला है। इस शो के साथ एक बार फिर बिग बी छोटे पर्दे पर लौट रहे हैं। हालांकि कोरोना के चलते इस बार शो में कई बदलाव किए गए हैं। हालांकि कोरोना के चलते इस बार शो में कई बदलाव किए गए हैं। वहीं मेकर्स इस सीजन को भी पहले के सीजन की तरह की मजेदार बनाने की कोशिश में हैं। इस बार शो में डिजिटल सेलेक्शन और स्क्रीनिंग प्रोसेस को अपनाया जा रहा है। बता दें कि 10 मई रात नौ बजे से रजिस्ट्रेशन की प्रकिया शुरू हो चुकी है। इसके लिए सोनी टीवी की तरफ से हर रोज एक वीडियो जारी किया जा रहा है जिसमे शो के होस्ट अमिताभ बच्चन एक सवाल पूछते नजर आ रहे हैं। अमिताभ बच्चन ने 19 मई को रात नौ बजे दसवां और आखिरी सवाल पूछा है, जिसका सही जवाब देकर आप रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
कौन बनेगा करोड़पति - फोटो : Instagram
अगर आपको इसका सही जवाब पता है तो आपके लिए भी शो में एंट्री के रास्ते खुल सकते हैं। सोनी लिव के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया गया है। दसवें सवाल का वीडियो सोनी टीवी और सोनी लिव के सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है। वीडियो में अमिताभ बच्चन कहते हैं कि यह आपको तय करना है कि आप दर्शक बनना चाहते हैं या खिलाड़ी। मैं पूछने जा रहा हूं, इस दौड़ में रजिस्ट्रेशन का आख़िरी सवाल। जल्दी से नोट कीजिए-
विज्ञापन

3 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

सवाल नंबर- 10: वर्ष 2021 में पर्सिवरेंस नामक अंतरिक्ष यान सफलतापूर्वक कहां उतरा?

जवाब के विकल्प:

A. मंगल

B. शुक्र

C. वृहस्पति

D. गैनिमीड
 

 

4 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला
 इस सवाल का सही जवाब a. मंगल (Mars) है। सही जवाब देने के लिए सोनीलिव वेबसाइट या एप पर जाकर जवाब के साथ अपनी उम्र, फोन नंबर और पता देना होगा। एसमएस के जरिए जवाब देने के लिए फोन पर KBC इसके बाद स्पेस देकर सही ऑप्शन लिखें और 509093 पर एसएमएस करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : social media
कौन बनेगा करोड़पति लोगों के पसंदीदा शो में से एक है। हर साल इसका इंतजार लाखों दर्शक करते हैं और अपनी किस्मत को बदलने का मौका आजमाते हैं। पिछले साल भी कोरोना काल में केबीसी की शूटिंग पूरी सावधानी के साथ की गई थी। हर साल लोग केबीसी के जरिए अपनी किस्मत बदलने और करोड़ों कमाने का प्रयास करते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें