फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KBC 13: जेनेलिया ने रितेश और अमिताभ बच्चन से पूछा पत्नी से जुड़ा एक सवाल, बिग बी ने दिया यह मजेदार जवाब

Fri, 08 Oct 2021 01:03 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कौन बनेगा करोड़पति 13 - फोटो : सोशल मीडिया

पॉपुलर क्विज रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति का 13वां सीजन लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इस शो में हर कंटेस्टेंट कुछ नया अनुभव सीख कर और कई सारी बातें बता कर जाते हैं। वहीं, शो का हिस्सा बनने वाले अलग-अलग कलाकार भी शो में खूब मस्ती- मजाक करते नजर आते हैं। शो में हर शुक्रवार कोई खास मेहमान शो का हिस्सा बनते हैं। इसी क्रम इस शुक्रवार प्रसारित होने वाले एपिसोड में हॉटसीट पर नजर आएंगे बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख और अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा। 

दोनों ही मेहमान शो में काफी मस्ती करने वाले हैं। दरअसल, शो की सामने आई प्रोमो वीडियो में दोनों ही कलाकार शो के होस्ट अमिताभ बच्चन के साथ खूब मस्ती करते नजर आ रहे हैं। अब हाल ही में सोनी चैनल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस एपिसोड की एक प्रोमो वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में जेनेलिया महानायक अमिताभ बच्चन से कुछ सवाल करती दिखाई दे रही हैं। 

विज्ञापन

2 of 5
कौन बनेगा करोड़पति 13 - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो में जेनेलिया बिग बी और रितेश से कहती है कि शादी के इतने साल बाद वह दोनों अपनी पत्नियों को कितनी अच्छी तरह जानते हैं। जेनेलिया सवाल करती हैं कि ‘आप दोनों की शादी को हुए इतने साल हो गए हैं, तो मुझे जानना है कि आप अपनी बीवियों को कितने अच्छे से जानते हैं?’

विज्ञापन

3 of 5
कौन बनेगा करोड़पति 13 - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद जेनेलिया कहती हैं कि ‘अगर पत्नी कहे अपने बर्थडे पर कुछ स्पेशल प्लान नहीं करना चाहती या उसे अपने बर्थडे पर कुछ स्पेशल गिफ्ट नहीं चाहिए, तो इसका मतलब क्या है?’ इसका तुरंत जवाब देते हुए अमिताभ बच्चन कहते हैं कि ‘इसका मतलब ये है कि उसको निश्चित रूप से गिफ्ट चाहिए और पार्टी होनी चाहिए।’ 

4 of 5
कौन बनेगा करोड़पति 13 - फोटो : सोशल मीडिया

शो के एक अन्य प्रोमों वीडियो में रितेश घुटने पर बैठ जेनेलिया से कुछ कहते दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, शो के दौरान रितेश घुटने पर बैठकर अमिताभ बच्चन के 'शहंशाह' के फेमस डायलॉग को रोमांटिक ट्विस्ट देते नजर आए। रितेश कहते हैं, 'रिश्ते में तो हम तुम्हारे पति लगते हैं, लेकिन नाम है जेनेलिया चा नौरा यानी जेनेलिया का पति है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कौन बनेगा करोड़पति 13 - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, रितेश और जेनेलिया कैंसर से पीड़ित बच्चों के लिए पैसे जुटाने के लिए शो का हिस्सा बन रहे हैं। इससे पहले जारी एक वीडियो में अभिनेत्री रोती नजर आईं। शो में कैंसर से जूझ रहे बच्चों की एक क्लिप दिखाई गई। वीडियो में जेनेलिया इस क्लिप को देख भावुक हो गईं और अपने आंसू रोक नहीं सकीं। इसके अलावा वहां मौजूद सभी लोग इसे देख भावुक हो गए।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें