कौन बनेगा करोड़पति
- फोटो : सोशल मीडिया
यहीं पर आकर शॉर्ट फिल्म का ये हिस्सा खत्म हो जाता है और स्क्रीन पर लिखकर आता है To be continued यानी आगे जारी है। एक रिपोर्ट के अनुसार कौन बनेगा करोड़पति का 13वां सीजन 23 अगस्त से शुरू होगा। हालांकि इस खबर की अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन माना जा रहा है कि 23 अगस्त से एक बार फिर अमिताभ बच्चन दर्शकों के सामने होंगे। बता दें कि कोरोना के माहौल को देखते हुए इस बार के फॉर्मेट में कई तरह के बदलाव किए गए हैं। लाइफलाइन में से ऑडियंस पोल हटा दिया गया है। हालांकि मेकर्स इस सीजन को बाकी सीजन की तरह ही मजेदार बनाने की कोशिश में हैं। 10 मई से शो के रजिस्ट्रेशन शुरू हुए थे जिसमें अमिताभ अब तक कई सवाल पूछ चुके हैं।