रियलिटी गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का एलान हो चुका है। अमिताभ बच्चन के इस शो के लिए एक मई से रजिस्ट्रेशन शुरू होगा। सोनी टीवी ने अपने फेसबुक पेज पर प्रोमो शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है। अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अपने ब्लॉग के जरिए अपने फैंस को बताया था कि जल्द ही मशहूर टीवी गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 11 आएगा।
अगर आप भी बिग बी के साथ हॉट सीट पर बैठने के इच्छुक हैं तो इससे पहले आपको इन 6 दिलचस्प लेवल भी पार करने होते हैं इसके बाद ही आप करोड़पति बनने का सपना देख सकते हैं। जानिए कौन से हैं ये स्टेप्स...